Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 रियासतकालीन परम्परा के अनुसार शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज ने कुल देवी नागणेची को खेलाई इत्र गुलाल से होली, भजनों के साथ माता से होली की आज्ञा लेकर आज से होलका का आगाज, होली की पहली गेवर निकली

 ✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐




 📰


सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें । 




🙏 




 twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤






🇮🇳


 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐


 ✍️

                   दिनांक 2 मार्च 2020
रियासतकालीन परम्परा के अनुसार शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज ने कुल देवी नागणेची को खेलाई इत्र गुलाल से होली, भजनों के साथ माता से होली की आज्ञा लेकर आज से होलका का आगाज, होली की पहली गेवर निकली

बीकानेर2 मार्च- बीकानेर शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण द्वारा आज माता रानी नागणेचीजी प्रांगण में भजनों की प्रस्तुति कर माता को इत्र और गुलाल से होली खेलाकर बीकानेर में होली का आगाज किया
  रियासतकालीन परंपरा के अनुरूप आज खेलनी सप्तमी को माता के चरणों मे धोक लगाकर अबीर गुलाल लगाकर माता से होली की आज्ञा ली जाती है और आज से होलिका दहन तक होलकास्टक प्रामरभ हो जाते है
आज माता का विशेष श्रणगार किया गया और शाम से ही शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज के लोग मंदिर परिसर में इकट्ठे होने चालू हुए मंदिर प्रांगण में 
"हंस चढ़ी माँ आयी भवानी रे- सहाय करे सब देश री, पन्नो रे म्हारी जोड़ रों रे बीकोणे रे बासी रे, जयपुर रे बाजार में पड़ियो प्रेमजी बोर, और जोधाने सु निम्बूडो मंगाए ,प्रेमरस री मेंहदी राचड़ली आदि भजनों की प्रस्तुति   गाते हुए माता को होली खेलाकार आशीर्वाद लिया
    भजनों की प्रस्तुति देने वालो में शुशील सेवग, मरुणायक मंडल के अजय कुमार देराश्री, दारसा जोशी, पुरषोत्तम सेवक, विष्णु सेवग, मेघसा जोशी, बल्लू रघु जोशी,महेश गजानी,अरुण सेवग, अरविंद सेवग,मनमोहन शर्मा सहित मंडली ने माता को रिझाया, वही नगाड़ो पर अशोक शर्मा, और रामजी सेवग ने संगत की
 आज मंदिर प्रांगण में राजस्थान शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति द्वारा उपस्थित भजन मंडली और भक्तों पर पुष्पवर्षा शंकर सेवग और शिवरतन सेवग सोनू द्वारा की गई
 आरती के बाद शाकद्वीपीय समाज के लोग होली के पहली गेवर लेकर  रवाना हुए जो गोगागेट से बागड़ी मोहहला, भुजिया बाजार, चाय पट्टी, बेदो के चौक से मरुणायक चोक से सेवगो के चौक में पहुंची
  गेवर में "ओ लाल केशा", पापड़ली, भैरू भलो रे भलो की  गीतों के साथ आज से बीकानेर में होलका का आगाज किया
    आज के दिन समाज के भवन  हंसावत तलाई,सूर्य भवन,मुंधाड़ा सेवगो की बगेची,जनेश्वर भवन,  शिव शक्ति भवन,मदनमोहन भवन और गोपेश्वर बस्ती में सामूहिक प्रशाद का आयोजन होता है। 
                   






📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓








  























Post a Comment

0 Comments