✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
आरोप : मजदूरों के आवेदनो को फुटबाल बनाकर श्रमिकों को श्रम विभाग के चक्कर काटने को मजबूर किया जा रहा है, निर्माण श्रमिकों का हल्ला बोल धरना, ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
आरोप : मजदूरों के आवेदनो को फुटबाल बनाकर श्रमिकों को श्रम विभाग के चक्कर काटने को मजबूर किया जा रहा है, निर्माण श्रमिकों का हल्ला बोल धरना, ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा
बीकानेर 24 फरवरी। निर्माण श्रमिकों की मांगों को लेकर बीकानेर जिले की सक्रिय ट्रैड यूनियनों द्वारा गठित निर्माण श्रमिक संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व में श्रम विभाग बीकानेर के आगे एकदिवसीय हल्ला बोल धरने का आयोजन रखा गया। धरने में शहर सहित विभिन्न गांव-गांव व ढ़ाणियों से निर्माण श्रमिक अपनी समस्याओं को लेकर धरने में शामिल हुए।
धरना स्थल पर मजदूर अपने हाथों में निरस्त आवेदनों की अपीले व स्पष्टीकरण के आवेदन तथा नारे लिखित तख्तियां लेकर पहुंचे। धरनाकारियो ने इन्द्रा कॉलोनी को रोड़ को जाम करते हुए तकरीबन दो घंटे नारे बाजी की। जनता के आक्रोश को देखते हुए श्रम कल्याण अधिकारी अब्दुल सलाम काजी ने धरनास्थल पर पहुंचकर श्रमिकों की बात सुनी और श्रम अधिकारी राजीव किशोर सक्सेना को आरोपीी दोनो श्रम निरक्षको को सत्रह सीसी नोटिस जारी करने हेतु अनुशंसा की तथा बीकानेर के काजी ने बताया कि ये श्रम निरिक्षक मेरा कहना नहीं मानते और मेरे पास किसी भी प्रकार का पावर नहीं है। संघर्ष समिति की शबनम बानौ ने असंतुष्ट होकर लवाजमे सहित जिला कलेक्टर कार्यालय का रूख किया और श्रमिकों की समस्याओं का ज्ञापन कलेक्टर को प्रेषित किया। जिला न्यायाधीश ने आश्वासन दिया कि अति शीघ श्रम आरोपी अधिकारियों के खिलाफ संज्ञान लिया जायेगा। श्रमिक नेता धर्मवीर गोदारा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मजदूरों का शोषण अब सहन नहीं किया जायेगा सवालाख पंजीकृत मजदूरो के हक लिए संघर्ष समिति राज्यव्यापी आंदोलन करने की तैयारी कर रही है समिति के पदाधिकारी ,पूर्ण सिंह मेहरा,नवीन आचार्य,आर.एस.हर्ष,तोलाराम राम गोदारा ने धरने सम्बोधित करते हुए कहा कि श्रम विभाग अपनी हठधर्मिता के चलते मजदूरों के आवेदनो को फुटबाल बनाकर बार श्रमिकों को श्रम विभाग के चक्कर काटने को मजबूर किया जा रहा है। मजदूर को भौतिक सत्यापन,फ्रदर जांच,फैक एम्प्लॉयर, अंशदान रशीद, जीवित प्रमाण पत्र इत्यादि आक्षेपों को लगाकर आवेदन निरस्त किये जा रहे है जिसकी किसी भी स्तर पर सुनवाई नहीं हो रही है। धरने मे हरिकिशन जाट,जितेन्द्र कुमार पासी,रेवन्त राम,ओमप्रकाश कुकणा, भगवाना राम प्रजापत,सीताराम कुमहार,मुमताज,शकील अहमद पठान,रूघाराम मेघवाल,मोहन छगांणी आदि धरने में शामिल हुए।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...