✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
प्रेस विज्ञप्ति
24फरवरी 2020
**प्रकृति पुष्टि एवं पर्यावरण संरक्षण से ही भावी पीढ़ी का भविष्य निरोगी एवं सुखमय:- बालसंत श्रीछैलबिहारी महाराज**
**बालसंत एवं शिक्षाविद प्रधानाचार्य नागल परिवार द्वारा 11,000 गमले सहित पौधे वितरण कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ **
*मानव धर्म प्रचार सेवा संस्थान एवं सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य हरिकिशन नागल परिवार के जनसहयोग से बीकानेर के 17 वर्षीय सबसे छोटे बालसंत श्रीछैलबिहारी जी महाराज की प्रेरणा एवं बाल संत श्री छैल बिहारी जी महाराज के कर कमलों द्वारा प्रकृति पुष्टि पोषण एवं पर्यावरण सरंक्षण की ओर कदम प्रकृति पुष्टि पोषण पर्यावरण की ओर के तहत आज चोंखुटी स्थित सुथार मोहल्ला बाबा रामदेव मंदिर प्रांगण से 11000 पौधों के वितरण का कार्यक्रम का शुभारंभ बाल संत श्री छैल बिहारी जी महाराज के कर कमलों एवं सानिध्य प्रधानाचार्य हरिकिशन नागल मास्टर जी के जन सहयोग द्वारा शुभारंभ हुआ। जिसके तहत रामदेव मंदिर व सुथार मोहल्ले में एवं मंदिर में आए श्रद्धालुओं में वितरण करवाया गया! इस अवसर पर बाल संत श्री छैल बिहारी जी महाराज ने कहा कि प्रकृति ने हमें अनगिनत अमूल्य उपहार एवं वरदान दिए हैं। जिसमें जल वनस्पति नदियां पेड़ पौधे हमारे जीवन के मुख्य जीवन जीने के एवं ऑक्सीजन के स्रोत माने गए हैं। अगर हम प्रकृति में पेड़ पौधों की स्थापना एवं रक्षा नहीं करेंगे तो आने वाले भविष्य में जीवो को कई अनजाने नाम वाले रोगों का सामना करना पड़ेगा। अतः प्रकृति की रक्षा पर्यावरण संरक्षण ही प्रत्येक जीव का दायित्व होना चाहिए। भगवान जंभेश्वर के प्रकृति प्रेम के बारे में भी बताया। तत्पश्चात बाल संत श्रीछैलबिहारी महाराज द्वारा मंदिर में आए हुए श्रद्धालुओं को एवं मोहल्ला निवासियों को पौधों का वितरण किया। तत्पश्चात कमला कॉलोनी, रोशनी घर चौराहा रोड कीर्ति स्तंभ गजनेर रोड आदि क्षेत्रों में संस्था के सदस्यों के साथ भ्रमण कर विभिन्न कार्यालयों एवं घरों में पौधों का वितरण किया गया। तत्पश्चात संस्थान के मूलकृष्णांश शिव आसुदेव ने बताया। कि आज हुए सैकड़ों हजारों पौधों के वितरण के पश्चात यह कार्यक्रम आगामी लंबी अवधि प्रत्येक सप्ताह में दो दिवस तक निरंतर जारी रहेगा।
उपरोक्त समस्त पौधों के वितरण संकल्प पूरा करने तक निरंतर संस्थान एवं मास्टरजी हरिकिशन नागल परिवार के जन सहयोग द्वारा यह पौध वितरण कार्यक्रम बीकानेर विभिन्न मंदिरों देवालय स्कूल अस्पताल परिसर कार्यालयों एवं घर-घर पौधों के वितरण कार्यक्रम में घर घर जा कर गमले सहित पौधों का वितरण यात्रा में आज चौखूंटीक्षेत्र से प्रारंभ किया गया। उप...उपरोक्त कार्यक्रम में सदगृहस्थ संत मनु जी महाराज एवं शिव आसदेव, हरिकिशन नागल, मूलचंद सुथार , सीमा पुरोहित पुजारी मनजी स्वामी उत्तम स्वामी आदि शामिल हुए।उपरोक्त जानकारी मूलकृष्णांश शिव आसदेव ने दी।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...