✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
शिक्षा के नवाचार पर मिलेगा अवार्ड,
राजस्थान के 12 सरकारी शिक्षक होंगे अमृतसर में सम्मानित
बीकानेर, 27 जनवरी। नवोदय क्रांति परिवार भारत द्वारा नेशनल एकेडमी आॅफ फाईन आर्टस, अमृतसर पंजाब में आगामी 2 से 4 फरवरी को दूसरा राष्ट्रीय शैक्षिक अधिवेशन व सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है जिसमें राजकीय माध्यमिक विद्यालय रिडमलसर बीकानेर के शिक्षक रामचंद्र स्वामी को नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा। साथ ही उनके नवाचारों को राष्ट्रीय मैग्जीन में भी प्रकाशित किया जायेगा। उन्हें ये सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार व उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया जायेगा। इस कार्यक्रम में स्वामी अपने मौलिक विचार वर्तमान में शिक्षा में नैतिक शिक्षा की आवश्यकता व महत्व पर प्रस्तुत करेंगे। इसकार्यक्रम में मुख्य अतिथि इंटरनेशनल डवलपमेंट किंग्समीड व इंग्लेंड के स्टेªेटेजिक हेड डाॅ. सज्जन सिंह होंगे। यह केवल भारत के सरकारी शिक्षकों की काॅन्फ्रेन्स है इसके भारत के विभिन्न मांगों से सरकारी शिक्षक मौलिक, व्यवहारिक, नैतिक शिक्षा पर अपने अपने रिसर्च व नवाचारों की प्रस्तुतियां देंगे। राजस्थान से 12 सरकारी शिक्षकों को इस कार्यक्रम में सम्मानित किया जायेगा। जिन्होंने सरकारी स्कूल को बेहतर बनाने का कार्य किया है। देश के विभिन्न राज्यों के शिक्षकों के साथ मिलकर राजस्थान के ये शिक्षक शिक्षा की गुणवत्ता पर मंथन करने के साथ ही अपने द्वारा किए गए नवाचारी प्रयासों के सभी के सम्मुख प्रस्तुत करेंगे। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में गतिविधि आधारित शिक्षण, खेल खेल में शिक्षण कार्य, विद्यालय प्रबन्धन शिक्षक विधियां, प्रवेशोत्सव अभियान, स्मार्ट स्कूल, स्मार्ट क्लाशं के साथ ही हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, शिक्षण आदि विषयों के साथ साथ नैतिक शिक्षा व भारतीय सनातन संस्कृति पर भी चर्चा की जायेगी।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...