✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर में 26 जनवरी पर इन संस्थाओं ने आयोजित किए कार्यक्रम, मुख्य समारोह में डॉ कल्ला ने कहा - गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व का ही नहीं बल्कि गौरव और सम्मान का दिन भी
बीकानेर, 26 जनवरी। डाॅ.करणी सिंह स्टेडियम में 71 वां गणतंत्र दिवस समारोह देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत माहौल में गरिमामय तरीके से मनाया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि ऊर्जा व जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग मंत्री डाॅ. बुलाकी दास कल्ला ने झण्डारोहण कर, परेड का निरीक्षण किया व मार्चपास्ट की सलामी ली। उन्होंने शान्ति के प्रतीक सफेद कपोत और रंग बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ए.एच.गौरी ने राज्यपाल के संदेश का पठन किया।
मार्च पास्ट में आरएसी की 10 वीं बटालियन, पुलिस, बाॅर्डर एवं अरबन होमगार्ड, राजस्थान पुलिस महिला काॅन्स्टेबल, महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय एनसीसी प्लाटून,सेवन्थ राज एनसीसी प्लाटून, स्काउट-गाइड, सोफिया एवं बीबीएस स्कूल की टुकड़ियांे ने भाग लिया।
डाॅ कल्ला ने आमजन को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि आज ही के दिन हमारे देश में हमारा खुद का संविधान लागू किया था और 26 जनवरी 1950 के दिन भारत प्रजातान्त्रिक गणतंत्र देश बना था। इतिहास की बात करें तो इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ। भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित हुआ। बाबासाहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर को भारत का संविधान निर्माता थे। वे ही संविधान मसौदा समिति के अध्यक्ष थे।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हम सभी के लिए गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व का ही नहीं बल्कि गौरव और सम्मान का दिन भी है। साथ ही उन सभी महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानीयों के त्याग और बलिदान को याद करने का दिन भी है। इस देश का इतिहास बताता है कि भारत माता के सैंकड़ों सपूतों के बलिदान से हमें यह पर्व मनाने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि यह अवसर भारत की आजादी में अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले वीरों के प्रति सम्मान प्रकट करने का है। आजादी के दीवानों ने देश के प्रति अपना कर्तव्य निभाया, हमें अपने कर्तव्यों की अनुपालना कर उन वीरों के प्रति सम्मान प्रकट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की एकता एवं अखण्डता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए हमंे मिलजुलकर कार्य करना होगा।
डाॅ. कल्ला ने कहा कि भारत विविध धर्मों, आस्थाओं और संस्कृतियों का देश है और यहां हर दिन कोई न कोई त्यौहार मनाया जाता है। लेकिन कुछ त्यौहार ऐसे भी हैं, जो प्रत्येक देशवासी के लिए महत्वपूर्ण हैं और पूरे देश में सम्मान और स्नेह के साथ मनाए जाते हैं। 26 जनवरी भी एक ऐसा ही दिन है, जो देश का राष्ट्रीय पर्व है। देश का हर नागरिक चाहे वह किसी धर्म, जाति या संप्रदाय से ताल्लुक रखता हो, इस दिन को राष्ट्र प्रेम से ओतप्रोत होकर मनाता है।
डाॅ.कल्ला ने जिला प्रशासन द्वारा प्रदत 64 कार्मिकों, अधिकारियों और स्वयं सेवी संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही नगर विकास न्यास द्वारा विभिन्न श्रेणी में उल्लेखनीय योगदान के लिए 18 लोगों को और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के 18 कार्मिकों को पुरस्कृत किया।
समारोह में राजकीय महारानी बालिका विद्यालय की 250 छात्राओं ने सामूहिक लोक नृत्य की, शहर की 5 विद्यालयों की 450 बालिकाओं ने भारतीयम्, व्यायाम एवं 7 विद्यालयों के 330 विद्यार्थियों ने योगा का प्रदर्शन किया। राजस्थान पुलिस की महिलाओं काॅन्स्टेबल्स ने आत्मरक्षा का प्रदर्शन किया। 35 विशेष बच्चों ने देशभक्ति गीत पर प्रस्तुति दी। शहर की 12 स्कूलों के 500 छात्र-छात्राओं ने सामुहिक व्यायाम का प्रदर्शन किया। समारोह के दौरान विशेष बच्चों द्वारा दी गई प्रस्तुतियां आकर्षण का विशेष केन्द्र रहीं। छोटे-छोटे बच्चों द्वारा किए गए प्रदर्शन पर स्टेडियम तालियों की गड़गडा़हट से गंूज उठा।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा निकाली गई झांकियों में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की झांकी को प्रथम, लोक सेवाएं एवं प्रशासिनक विभाग की झांकी को द्वितीय और नगर विकास न्यास की झांकी तृतीय स्थान पर रहीं। लोक सेवाएं एवं प्रशासनिक विभाग ने पहलीबार विभाग की विभिन्न योजनाओ पर आधारित झांकी निकाली गई थी, जो द्वितीय स्थान पर रही।
इस अवसर पर डाॅ.कल्ला ने स्वतंत्रता सेनानी स्व. झंवर लाल हर्ष की धर्म पत्नी को शाॅल ओढाकर सम्मान किया। समारोह में संभागीय आयुक्त हनुमान सहाय मीना, आईजी बीकानेर रेंज जोस मोहन, जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम, जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा, नगर निगम आयुक्त प्रदीप के.गावंडे, एडीएम (सिटी) सुनीता चैधरी, जिला रसद अधिकारी यशवंत भाकर, नगर विकास न्यास सचिव मेघराज सिंह मीना, महापौर सुशीला कंवर, यशपाल गहलोत, जियाउर रहमान आरिफ सहित शहर के गणमान्य नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति रही।
-----
रोटरी मिडटाउन ने लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर
बीकानेर (नसं)। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में रोटरी लब बीकानेर मिडटाउन
व के.डी. हॉस्पिटल, अहमदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में जोड़ो के दर्द की जांच के
लिए नि:शुल्क जांच व परामर्श शिविर का आयोजन जस्सूसर गेट स्थित सीताराम भवन
में किया गया। शिविर सहप्रभारी गौरीशंकर सोमानी ने बताया की शिविर में आये 167
से ज्यादा रोगी जिनमे अधिकतर वरिष्ठ नागरिक शामिल थे, इस नि:शुल्क जांच व परामर्श
शिविर से लाभाविंत हुए, शिविर में के.डी. हॉस्पिटल, अहमदाबाद के प्र-
यात सीनियर
जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. अतीत शर्मा, डॉ. सचिन पटेल व उनकी टीम द्वारा 167
रोगियों के जोड़ो के दर्द की जांच व उचित परामर्श दिया गया। शिविर प्रभारी राम चांडक
ने बताया की शिविर में डी.ए ा.डी. की जांच नि:शुल्क रखी गयी व शिविर के दौरान 21
रोगियों को जॉइंट रिप्लेसमेंट के ऑपरेशन के लिए सुझाव दिया गया।
रामपुरिया विद्यानिकेतन शाला प्रधानाचार्य अनुराधा जैन, प्रधानाध्यापक अरुण कुमार राय एवं शाला
प्रबंधकारिणी समिति के कोषाध्यक्ष भगवानदास अरोडा ने झंडारोहण किया। बच्चों ने
देशभ ित गीत-कविताएं प्रस्तुत की।
बिनानी कन्या महाविद्यालय
प्रबंध समिति सचिव गौरी शंकर व्यास ने महाविद्यालय परिसर में ध्वजा-रोहण
किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। व्यास ने छात्राओं को 71वें
गणतत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाए प्रेषित करते हुए कहा कि यह दिन हमारे लिए इन
अर्थो में महत्वपूर्ण है योकि इस दिन हमारा संविधान लागु हुआ और हम एक संमप्रभु
राष्ट्र बन गये। प्राचार्या डॉ. चित्रा पंचारिया ने भी विचार रखे।
______=
सीएमएचओ डॉ बी.एल. मीणा स मानित,
18 ने जीता कायाकल्प अवार्ड
■ निज संवाददाता
बीकानेर। मिलावट पर लगाम,
झोलाछापों पर कार्यवाही, निरोगी राजस्थान
अभियान में योगदान द्वारा जिले के
स्वास्थ्य सूचकांकों को ऊपर ले जाने के
लिए बीकानेर सीएमएचओ डॉ बी.एल.
मीणा को जिला स्तर पर स मानित किया
गया। 71 वें गणतंत्र दिवस पर जिला
स्तरीय समारोह में ऊर्जा मंत्री डॉ बी.डी.
कल्ला ने डॉ मीणा को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र
प्रदान किया। इस अवसर पर आईजी जोस
मोहन, कले टर कुमारपाल गौतम, एसपी
प्रदीप मोहन शर्मा भी मंच पर मौजूद थे।
इसी अवसर पर जिले के 18 चिकित्सा
संस्थानों ने प्रतिष्ठित कायाकल्प अवार्ड भी
जीते। सीएचसी कोलायत, गडियाला,
नोखा, पांचू व खाजूवाला, पीएचसी
जांगलू, काकड़ा, राजासर भाटियान,
दियातरा, किलचू, कक्कू व यूपीएचसी न.
2, 4, 5, 6, 7, बीछवाल तथा सर्वोदय
बस्ती के प्रभारी चिकित्साधिकारियों को
ऊर्जा मंत्री डॉ बी.डी. कल्ला द्वारा प्रशस्ति
पत्र देकर स मानित किया गया। जिले में
प्रथम रही पीएचसी बिग्गा को राज्य स्तरीय
समारोह में स मानित किया जाएगा।
=====
उत्कृष्ट बोर्ड परिणाम देने पर वरिष्ठ अध्यापक मोहरसिंह सम्मानित.. बीकानेर... सात वर्षो से लगातार कक्षा 10वीं बोर्ड का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शिवनगर के वरिष्ठ अध्यापक मोहरसिंह सलावद को जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय)माध्यमिक बीकानेर उमाशंकर किराडू ने गणतंत्र दिवस पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य रूपेंद्र सिंह ने विज्ञान एवं हिन्दी विषय का उत्कृष्ट परिणाम देने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए उत्कृष्ट परिणाम देने पर बधाई दी।
71 वें गणतन्त्र दिवस का मुख्य समारोह विश्वविद्यालय,
अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के प्रांगण में आयोजित
किया गया। मुख्य अतिथि कुलपति, राजूवास, बीकानेर प्रो. विष्णु
शर्मा व कुलपति बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय, प्रो.
एच.डी.चारण ने ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली व रंग
बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े तथा इसके पश्चात सांस्कृतिक
कार्यक्रमों में नृत्य, देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियाँ दी गई।
स्वामी केशवानंद कृषि विवि
कुलपति प्रो. आर.पी. सिंह ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने
मार्चपास्ट की सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण किया। इस
अवसर पर उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस का यह दिन उन
महापुरूषों को नमन करने का दिन है, जिन्होंने दुनिया भर के
संविधानों का अध्ययन किया तथा विविधताओं वाले हमारे देश
को एक सूत्र में पिरोने वाला दुनिया का सबसे बड़ा लिखित
संविधान दिया। इस अवसर पर सेंट्रल एकेडमी, गृह विज्ञान तथा
कृषि महाविद्यालय, कृषि व्यवसाय प्रबंधन संस्थान के विद्यार्थियों
ने देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। संचालन
डॉ. बृजेन्द्र त्रिपाठी ने किया।
भाजपा मुख्यालय
शहर जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह द्वारा झंडारोहण कर
वंदेमातरम गान के साथ तिरंगे को सलाम किया गया। इस अवसर
पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा भारत माता का
पूजन व सामूहिक आरती की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश
प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ सत्यप्रकाश आचार्य, महामन्त्री
मोहन सुराणा, पाबूदान सिंह राठौड़, उपमहापौर राजेन्द्र पंवार द्वारा
सदस्यता अभियान 2019 में सबसे ज्यादा सदस्य बनाने वाले
कार्यकर्ताओ का स मान किया गया।
बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल
झंडारोहण के पश्चात् बसंत नौलखा, कन्हैयालाल बोथरा,
नरपत सिंह सेठिया का साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस
अवसर पर मखनलाल अग्रवाल, ईश्वरचंद बोथरा, विष्णु पुरी,
हेतराम गौड़, श्रीलाल व्यास, सोनूराज आसूदानी, वेदप्रकाश
अग्रवाल, युवा पत्रकार रवि पुगलिया, विपिन मुसरफ, सहित
अनेक उद्योगपति उपस्थित थे।
जिला देहात कांग्रेस कार्यालय
देहात कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत ने प्रात: 8 बजे झण्डा
रोहण किया एवं संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के
इस महायज्ञ में अपने प्राणो की आहुति देने वाले वीर सपूतो के
चरणो में सत-सत् नमन करते हुवे राष्ट्र के प्रति हमेशा समर्पित
भाव से कार्य करना चाहिए। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता
नित्यानन्द पारीक, सेवादल अध्यक्ष श्रवणकुमार रामावत, प्रदेश
महासचिव डॉ.मिर्जा हैदर बेग आदि मौजूद रहें।
भाजपा किसान मोर्चा
महामंत्री दीपक सिहं दैया के घर झण्डारोहण किया गया।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष जुगल खडग़ावत, मण्डल महामंत्री
दीपक सिहं दैया, प्रेम प्रकाश मीणा,सचिन शिंदे, सुनिल दत
चौहान, मूल सिहं सिसोदिया, विक्रम दैया, भीमराज दैया, लक्की,
आत्माराम आदी कार्यकर्ता उपस्थित थे। झण्डारोहण के पश्चात
आगंतुकों को मिठाई खिलाकर गणतंत्र दिवस की बधाई दी गई।
जैन यूथ लब
ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस मनाया। इस अवसर पर
कार्यकारिणी सदस्य विकास कोचर, विनीत बांठिया, विशाल
गोलछा,मयंक बांठिया,सतेन्द्र बैद,अभिषेक कोचर उपस्थित थे।
एक रुपया रोज
आदर्श शिक्षा निकेतन माध्यमिक विद्यालय में पढऩे वाले
बच्चों को स्लेट, पेंसिल, रबड़, कटर, झंडे व अन्य स्टेशनरी
सामग्री वितरित की गई प्रदीप तंवर, सिकन्दर राठौड़, चंचल सेन,
मुमताज शेख, प्रेम गहलोत, महेंद्र राठौड़ मौजूद रहे।
उपभोक्ता संरक्षण एवं सुरक्षा समिति
अ-ि
ाल राजस्थान उपभो ता संगठन महासंघ शाखा
बीकानेर एवं उपभो ता संरक्षण एवं सुरक्षा समिति बीकानेर के
संयु त तत्वावधान में शाखा कार्यालय में संगठन के प्रदेश
महासचिव योगेश पालीवाल ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम के
विशिष्ठ अतिथि नरसिंहदास व्यास, मुमताज शेख थे। कार्यक्रम की
अध्यक्षता महासंघ की जिला अध्यक्ष निर्मला चौहान ने की।
संचालन रमेश थानवी ने किया।
भीम सेना
श्रीरामसर के वार्ड नं.4 में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
किया गया। भीम सेना के जिला प्रभारी सुदेश कुमार चांवरिया ने
बताया कि कार्यक्रम के मु-
य अतिथि प्रदेश प्रमुख महेन्द्र मेघवाल
थे। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों व मोहल्ले के लोगों द्वारा रंगारंग
कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिसमें देश भ ित गानों पर नृत्य व देश
भ ित गानों का गायन हुआ। मेघवाल द्वारा पढऩे वाले बच्चों को
पाठ्य सामग्री भेंट की गई व मोहल्ले में चल रही गरीब असहाय
छात्र/छात्राओं को नि:शुल्क शिक्षण व्यवस्था के रुप में भीम सेना
पाठशाला के संचालन को सराहनीय पहल बताते हुए मेघवाल ने
पूर्ण सहयोग प्रदान की घोषण की। अ बेडकर सर्किल पर भीम
आर्मी के जिलाध्यक्ष सोहन द्रविड ने ध्वज फहराया भाजपा
अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कन्हैया लाल
चांवरिया ने वाल्मीकि बस्ती नत्थुसर गेट बाहर ध्वजारोहण किया।
व्यास व करणावत का स मान
उमाशंकर व्यास व महेन्द्र सिंह करणावत जयपुर
निदेशालय नागरिक सुरक्षा राजस्थान गणतंत्र दिवस पर राज्य
स्तरीय प्रशंसा पत्र डॉ. जी.एल शर्मा उपनिर्देशक नागरिक सुरक्षा
राजस्थान जयपुर में आयोजित समारोह में नागरिक सुरक्षा कार्यों
के में उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान के लिए स मानित किया
शालाओं में समारोह पूर्वक मनाई गणतंत्र दिवस की वर्षागांठ
सेंट्रल एकेडमी सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में निदेश के सी
मिश्रा के निर्देशन में प्रधानाचार्य श्रीमती पूनम पाल ने ध्वजारोहण
किया। विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियां दी।
शिवम् प िलक स्कूल संस्थान मोहता की सराय में गणतंत्र
दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर शाला
अध्यक्ष सोहन लाल भादाणी ने किया। इस मौके पर शाला
कोषाध्यक्ष विजय लक्ष्मी ने कहा कि आज हमारे संविधान को
लागू हुए 71 साल हो गये है और निरंतर आगे बढ़ रहे है। इस
अवसर पर शाला के जुगल किशोर भादाणी ने बच्चों को आने
वाली बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम देने पर पुरस्कार देने की
घोषण की तथा शाला के सामग्री के नगद 2100 रुपये दिये। नंदा
भादाणी, सरस्वती भादाणी, डि पल जैन, बबीता कंसारा, राकेश
भादाणी, सोनू भादाणी उपस्थित थे।
नितिन पाल विद्यामंदिर भीनासर एवं एम.एम स्कूल
भीनासर में पार्षद हरिओम कड़ेला ने ध्वजा फहराया शालाओं के
प्रधान नवरतन पारख व सुंदर लाल साध ने धन्यवाद दिया।
एडवोकेट उल्दीन कड़ेला ने संविधान की विशेषताएं बताई।
मदरसा रहमानिया उप्रावि में योमे ज हूरियत पर सदर
सैयद मोह मद उस्मान ने ध्वजारोहण किया। सैकट्री इंजी. सैयद
कासम अली व मदरसे के कमेटी मे बरान सैयद शौकत अली,
सैयद को उनरुलम आदि ने दिवस का महत्व बताया।
भारतीय आदर्श विद्या मंदिर रघुनाथसर कुआं में
प्रधानाचार्य घनश्याम व्यास द्वारा अतिथियों का परिचय एवं
स्वागत किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक योगेन्द्र
द्वारा भैया- बहिनों को जीवन में आगे बढने की प्रेरणा दी गई।
राजकीय विधि स्नातको ार महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ.
भगवाना राम बिश्नोई ने झंडा फहराया। संयुक्त निदेशक कॉलेज
शिक्षा राजस्थान, जोधपुर संभाग के डॉ. सुरेन्द्र कुमार ने मु-
य
अतिथि के रूप में नागरिक अधिकारों एवं कर्तव्यों पर अपना
व्या-
यान देते हुए कहा कि अधिकार एवं कर्तव्य एक दूसरे के
पूरक है। एक के बिना दूसरे की कल्पना भी नहीं की जा सकती।
राउमावि जामसर में संस्था प्रधान सलाउद्दीन कल्लर ने
ध्वजारोहण किया और विद्यालय की गतिविधियों तथा उपल िधयों
पर प्रकाश डाला। मु-
य अतिथि अति. जि़ला शिक्षा अधिकारी
सुनिल बोड़ा ने तालीम के प्रचार प्रसार पर ज़ोर दिया। संचालन
करते हुए डॉ जिय़ा उल हसन क़ादरी ने गणतन्त्र दिवस के
ऐतिहासिक महत्व और प्रासंगिकता पर रोशनी डाली।
नालन्दा प िलक सी.सै स्कूल शाला प्राचार्य राजेश रंगा ने
झण्डारोहण कर सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। संस्था के
मानद निदेशक लक्ष्मीनारायण रंगा ने इस अवसर पर संबोधित
करते हुए कहा कि हमें जात-पात, धर्म आदि के भेदों से ऊपर
उठकर देशहित और देश कल्याण के मार्ग पर अग्रसर होना
चाहिए। विद्यार्थियों ने रंगारंग आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।
राउप्रावि पवनपुरी दक्षिण विस्तार मु-
य अतिथि पार्षद
पुनीत कुमार शर्मा एवं प्रधानाध्यापिका श्रीमती विमला मीणा ने
ध्वजारोहण किया। विद्यार्थियों ने परेड के साथ साथ सास्कृतिक
कार्यक्रमो की प्रस्तुित दी गयी। ध्वजारोहण उपरान्त विद्यालय
परिसर में ही आयोजित बाल सभा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
शान्तनु भट्टाचार्य मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीकानेर
इलेक्टीसिटी सप्लाई लिमिटेड रहे।
मैथिलीशरण गुप्त पुरस्कार से स मानित हुए आचार्य
ऊर्जा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने दिया पुरस्कार
बीकानेर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित
जिला स्तरीय समारोह में स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के सहायक
निदेशक (जनसंपर्क) हरि शंकर आचार्य को मैथिलीशरण गुप्त हिंदी साहित्य पुरस्कार से
स मानित किया गया। समारोह के मु-
य अतिथि ऊर्जा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, कला,
संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने आचार्य को पुरस्कार राशि का
चैक, स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस दौरान संभागीय आयुक्त हनुमान
सहाय मीना, महानिरीक्षक पुलिस जोस मोहन, जिला कल टर एवं नगर विकास न्यास
अध्यक्ष कुमारपाल गौतम, पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा तथा अतिरिक्त कल टर
प्रशासन ए एच गौरी मौजूद रहे। आचार्य को यह पुरस्कार उनके हिन्दी काव्य संग्रह ' यूं
रचूं कविताÓ के लिए दिया गया। यह काव्य संग्रह राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर
की पांडुलिपि प्रकाशन योजना के तहत प्रकाशित हुआ। आचार्य के दो अन्य राजस्थानी
काव्य संग्रह करमां री खेती और पेटूराम रो पेट भी प्रकाशित हो चुके हैं।
गणतंत्र दिवस पर निरोगी राजस्थान की झांकी रही अव्वल
बीकानेर (नसं)। 71 वें गणतंत्र
दिवस पर जिला स्तरीय
अन्तर्विभागीय झांकी प्रतियोगिता में
निरोगी राजस्थान विषय पर तैयार
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की
झांकी ने बाजी मारी। डॉ करणी सिंह
स्टेडियम में आयोजित जिला
स्तरीय समारोह में ऊर्जा मंत्री डॉ
बी.डी. कल्ला व जिला कले टर
कुमार पाल गौतम ने सीएमएचओ
डॉ बी.एल. मीणा और आई.ई.सी.
समन्वयक मालकोश आचार्य को
शील्ड देकर स मानित किया। राजस्थान सरकार के लैगशिप अभियान निरोगी
राजस्थान को झांकी में प्रदर्शित करते हुए पहला सुख निरोगी काया के आदि मूलमंत्र को
संचारित किया गया। झांकी द्वारा योग से निरोग, नियमित व्यायाम, स्वस्थ आदतों, लीवर
की फास्टफूड से बचाव, व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ स्वास्थ्य चैपाल का प्रदर्शन भी
किया गया। झांकी के साथ बालिकाओं के समूह द्वारा निरोगी राजस्थान गीत पर डांस व
जि नास्टिक परफॉरमेंस ने स्टेडियम को जोश से सराबोर कर दिया।
स्वास्थ्य भवन में लहराया तिरंगा, उत्कृष्ट 6 आशा सहयोगिनियों को किया स-
मानित
बीकानेर। 71 वां गणतंत्र दिवस चिकित्सा
एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर्षोल्लास व नवीन संकल्पों
के साथ मनाया गया। जिला स्वास्थ्य भवन सहित
पूरे जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों पर गणतंत्र दिवस को
लेकर आयोजन हुए। स्वास्थ्य भवन में झंडारोहण
बीकानेर जोन के संयुक्त निदेशक डॉ. देवेन्द्र चौधरी
ने किया। सीएमएचओ डॉ. बी.एल. मीणा ने
ईमानदारी से अपने हिस्से के कर्म और कर्तव्य का
शत-प्रतिशत निर्वहन करने का संकल्प दिलाया। इस
अवसर पर आरसीएचओ डॉ. रमेश गुप्ता, डॉ. नवल
किशोर गुप्ता व डॉ अनिल वर्मा सहित विभागीय
अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। मौके पर उत्कृष्ट
योगदान के लिए जिले की 6 आशा सहयोगिनियों
को स मानित किया गया शहरी क्षेत्र से संगीता पाल,
कांता रंगा व रु-
साना खातून जबकि ग्रामीण क्षेत्र से
सुशीला देवी, सीमा शर्मा व कृष्णा को क्रमश:
5000, 3000 व 2000 रूपए के चेक व प्रशस्ति
पत्र प्रदान किए गए।
रेलवे
बीकानेर। उ ार पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल
द्वारा 71वां गणतंत्र दिवस रेलवे स्टेडियम में मंडल रेल
प्रबंधक संजय कुमार श्रीवास्तमव की अध्यक्षता में
धूमधाम से मनाया गया। डीआरएम श्री श्रीवास्तव द्वारा
झण्डारोहण व राष्ट्रगान के पश्चात रेलवे सुरक्षा बल, सेन्ट
जॉन्स ए बुलेंस,सिविल डिफेंस की परेड की टुकडिय़ों
का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मंडल
रेल प्रबंधक ने अपने भाषण में सभी से
आशा की कि मंडल के विकास में भागीदार
रहने में कृत संकल्प रहेंगे व सभी के
मिलजुल कर रेलवे को आगे बढाने में
सहयोग की अपेक्षा की। रेलवे स्काउट-
गाईड द्वारा सांस्कृतिक प्रोग्राम, रेलवे सुरक्षा
बल द्वारा आत्मरक्षा हेतु संदेशमय लघु
नाटिका,रेलवे कॉ पले स में सांस्कृतिक
प्रोग्राम व खेलकूद का आयोजन व अंत में
उ.प.रे. महिला कल्याण संगठन द्वारा उक्त
प्रतियोगिताओं में विजेताओं को पारितोषिक
वितरण किया गया। मंडल रेल प्रबंधक,
उ.प.रे. महिला कल्याण संगठन एवं
अधिकारियों द्वारा लालगढ़ रेलवे अस्पताल का निरीक्षण
व रोगियों को रूबरू होकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी
ली व उन्हें उपहार व फल भेंट किए।
चौपाल
गणतंत्र दिवस पर प्रतिभाओं का स मान कर दिया राष्ट्र सेवा का संदेश
हम बुलबुले हैं इसकी, ये गुलिस्तां हमारा...
बीकानेर। राष्ट्रीय कवि चौपाल की
240वीं कड़ी की अध्यक्षता करते हुए 95
वर्षीय युवा मन ज बार बीकाणवी ने कहा
कि पूरी दुनिया में भारत के गणतंत्र जैसा
गणतंत्र कहीं नहीं है। हमारे देश में सभी
जाति स प्रदाय के लोग आपसी भाईचारे
के साथ 71वां गणतंत्र दिवस बड़े
हर्षोल्लास से मना रहे हैं। हमें इसे और
मजबूत करने की आवश्यकता है। विशिष्ट
अतिथि समाजसेवी श्रीगोपाल स्वर्णकार ने
कहा कि भारतीय संविधान सभी को
समानता का अधिकार देता है, हमें
संविधान का पालन करना चाहिए। संरक्षक
नेमचंद गहलोत ने चौपाल के बारे में
विस्तार से जानकारी साझा की। श्रीमती
कृष्णा वर्मा ने सरस्वती वन्दना प्रस्तुत
करते हुए अपनी कविता भी सुनाई।
कार्यक्रम को देशभक्ति पर केन्द्रित करते
हुए वली मोह मद गौरी ने ऐ मेरे हिन्दुस्तां
ऐ मेरे प्यारे वतन, बी एल नवीन ने
मोह मद रफी का गाया गीत ये देश है वीर
जवानों का अलबेलों का मस्तानों का
महेशसिंह बडगूजर ने कर चले हम फि़दा
जान-ओ तन साथियों कैलाश टॉक ने नेक
करम एक तो करने दे, जीनें दे या मरने दे।
चला जाऊंगा खुशी-खुशी, थोड़ा तो
संवरने दे। सुनाकर पूरे वातावरण को
देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया।
संचालन करते हुए हास्य कवि बाबूलाल
छंगाणी ने कहा कि बसंत पंचमी आ रही
है। इस मौसम में होली सा माहौल शुरू हो
जाता है उन्होंने अपनी राजस्थानी पैरोडी-
सीयाळै में सी पडै आखो मानखो धूजे रे।
सुटर जरसी रो केवंता ई आँ रो मूंडो सूजे
रे, आं नै कुण समझावै। सुनाकर देशभक्ति
के साथ रंग रसिया मन बसीया सा माहौल
बना दिया। कार्यक्रम में सरदार अली,
ज बार बीकाणवी, शिव दाधीच, राजेन्द्र
लखोटिया, कृष्णा वर्मा, किशन नाथ,
डॉ.महेश चुग, रामदेव आसोपा ने अपनी
रचनाएं सुनाई। संस्था की तरफ से आभार
तुलसीराम मोदी ने ज्ञापित किया।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

बीकानेर 27 अगस्त । गणतंत्र दिवस पर नगर विकास न्यास द्वारा नगर के कवि कथाकार राजाराम स्वर्णकार को एल0 पी0 तेस्सितोरी एवार्ड मिलने पर नगर के साहित्यकारों ने स्वागत किया है । स्वर्णकार को यह सम्मान डॉ0 करनी सिंह स्टेडियम में मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री डॉ0 बी0 डी0 कल्ला साहब के द्वारा प्रदान किया गया है । गत चार दशको से साहित्य जगत में विभिन विधाओं में सृजनरत ओर चार पुस्तको के रचयिता राजाराम स्वर्णकार को सम्मान मिलने पर कवि कथाकार राजेन्द्र जोशी, लेखक अशफ़ाक़ क़ादरी, कवि चंद्रशेखर जोशी, डॉ0 अजय जोशी, कवि बाबूलाल छंगाणी, सखा संगम के अध्यक्ष एन0 डी0 रंगा, नागेश्वर जोशी, खूमराज पंवार, भगवान दास पड़िहार, वरिष्ठ रंगकर्मी बी0 एल0 नवीन, छायाकार ओम मिश्रा, फिल्मकार मंज़ूर अली चंदवानी, समाजसेवी ऋषि कुमार अग्रवाल, हनुमान कच्छावा, प्रेरणा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष प्रेम नारायण व्यास ने स्वर्णकार ने स्वागत किया है ।
बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल कार्यालय मे 26-जनवरी गणतंत्र दिवस के सुअवसर पर झंडारोहण समारोह रखा गया समारोह के मुख्यअतिथि सुप्रसिद्ध उद्योगपति बसंत जी नौलक्खा थे इस अवसर पर बसंत जी नौलक्खा कन्हैयालाल जी बोथरा नरपत सिंह जी सेठिया का साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया
इस अवसर पर मखनलाल अग्रवाल ईश्वरचंद बोथरा विष्णु पुरी हेतराम गौड़ श्रीलाल व्यास सोनूराज आसूदानी वेदप्रकाश अग्रवाल युवा पत्रकार रवि पुगलिया विपिन मुसरफ संतोकचंद मुसरफ महेन्द्र अग्रवाल सचिन भाटिया शांतिलाल अग्रवाल सुशील शर्मा पवन भाटी सतीश पुरोहित गोविंद सिंह कच्छावा सहित अनेक उद्योगपति उपस्थित थे सभी उद्योगपतियो ने बीकानेर का तीव्र गति से विकास केसे हो इस पर गहन चर्चा भी की साथ ही आगामी दिनो मे बड़े स्तर पर कार्यक्रम कर आमजन के साथ वार्ता कर जनसेवा के कार्यो को सरकार से जल्द से जल्द करवाने की मंशा जताई।
राष्ट्रगान से सेवा भाव का प्रण लिया जैन यूथ क्लब ने*
जैन यूथ क्लब जो कि गत *लगातार 134 सप्ताह (दो साल)* से प्रति रविवार सुबह सुबह अपने घरों से निकल कर बीकानेर शहर के जरूरत मंद बच्चो को खाना खिलाने निकलते है *संस्था के दर्शन सांड* ने जानकारी दी कि इस कार्यक्रम को संस्था अपने भगवान महावीर मानव सेवा कोष से संचालित कर रही है *जिसमे मानव सेवा के तहत लगभग 200 बच्चो को खाना खिलाने के कार्य किया जाता है* पिछले 2 साल में संस्था त्योहारों के मौके पर मिठाई एवं संस्था सदस्यों अपने जन्मदिन पर बच्चो के विशेष सामग्री जैसे पैन पैंसिल गर्म टोपी इत्यादि भी वितरित करती है
*संस्था के पंकज सिंघी ने बताया आज देश के 71 वा गणतंत्र दिवस पर सभी बच्चो ओर सदस्यों के द्वारा सामूहिक राष्ट्रगान गाया गया एवं भारत माता के जयघोष के बाद ही खाना शुरू किया*। इस अवसर पर संस्था के कार्यकारिणी सदस्य विकास कोचर, विनीत बांठिया, विशाल गोलछा, मयंक बांठिया, सतेन्द्र बैद, अभिषेक कोचर, आदि उपस्थित थे।

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...