✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
तितली-बदली ने बीकानेर में बदला मौसम का मिजाज, 12 जिलों में 4 दिन का ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने एक बार फिर प्रदेश के 12 जिलों में कड़ाके की सर्दी पडऩे की आशंका जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने अगले 4 दिनों तक कई जिलों में बारिश और ओले गिरने की चेतावनी दी है। इस बीच, पश्चिमी विक्षोभ के चलते किसानों को भी अच्छी मावठ होने की उम्मीद बंधी है। बरानी फसलें पानी के अभाव में खराब हो रही है। ऐसे में अच्छी मावठ होती है तो रबी की फसलों को जीवनदान मिलेगा। सोमवार को बीकानेर में भी मौसम बदल गया है। रात को तितली-बदली (छितराई बदली) की मौजूदगी रही जबकि भोर में करीब 4-5 बजे से ही रुक-रुक कर हल्की बारिश का दौर चल रहा है।
मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते राजस्थान के अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में बारिश व ओलावृष्टि होने का पूर्वानुमान जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 27 से 30 जनवरी तक कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। विभाग ने बीकानेर, श्रीगंगानगर, चूरू, हनुमानगढ़, नागौर, सीकर, झुंझनूं, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, करौली सहित कई जिलों में बारिश, कोहरे और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...