सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
होमगार्ड स्थापना दिवस में कदमताल के साथ दिखा जोश
बीकानेर। गृहरक्षा दल का स्थापना दिवस शुक्रवार को सार्दुल क्लब स्थित गृहसीमा के कार्यालय में समारोह पूर्वक मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व कमांडेंट देवकी नंदन स्वामी, राजेन्द्र सिंह राठौड़, सोहन लाल विश्नोई ने पारंपरिक रूप से ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान होमगार्ड के जवानों ने परेड करते हुए सलामी दी। समारोह में सीमा गृहरक्षा कमांडेंट गजेन्द्र सिंह राठौड़ एवं गृहरक्षा प्रशिक्षण केन्द्र कमांडेंट गणपत सिंह नरूका ने जवानों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी तथा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं होमगार्ड डीजी राजीव दासोत द्वारा आये संदेश को पढ़कर सुनाया। इस मौके पर उत्कृष्ठ कार्य करने वाले जवानों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अतिथियों ने जवानों को सम्बोधित करते हुए कर्तव्य एवं निष्ठा के साथ सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने की बात कही। होम गार्ड्स द्वारा समाज में किए जा रहे कार्यो की तारीफ की और कहा कि जिस प्रकार से होम गार्ड्स जरूरत पडऩे पर कर्तव्य पालन में सहयोग करते है वह प्रशंसा योग्य है। इस मौके पर गृहरक्षा के कंपनी कमांडर अरूण ङ्क्षसह भाटी, गृहरक्षा प्रशिक्षण केन्द्र के कंपनी कमांडर धर्मसिंह बांकावत, मुख्य आरक्षी ओम सिंह, कनिष्ठ सहायक लाल खांन, कनिष्ठ लेखाकार अंगद सांखला, मुख्य आरक्षी ओम सिंह शेखावत, श्याम प्रताप सिंह, गोरी शंकर स्वामी, एचसीसी मगनलाल, एचपीसी देवीदास कश्यप, किशन गोपाल, जिनत बानो समेत समेत दोनों दलों के जवान उपस्थित थे।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...