सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
श्री करणी माता इन्द्र बाईसा मंदिर में प्रतिष्ठित हुए बालाजी
जयकारों से गूंजा प्रांगण, अभिषेक के बाद शृंगारित बालाजी के दर्शनार्थ उमड़े शृद्धालु
बीकानेर। गंगाशहर में चौपड़ा बाड़ी स्थित श्री करणी माता इन्द्र बाईसा मंदिर में श्री मंशापूर्ण बालाजी महाराज मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की गई। आयोजन से जुड़े श्याम सिंह राजपुरोहित ने बताया कि बालाजी की मूर्ति का पंचामृत से अभिषेक करवाया गया, मालीपानों व सिन्दूर से विशेष शृंगारित किया गया। आयोजन से जुड़े ओम ओझा ने बताया कि मूर्ति प्रतिष्ठा के दौरान हवन में श्यामसिंह राजपुरोहित, पुरखारामजी, पन्नेसिंह राजपुरोहित, निखिल सिंह, सूरजसिंह राजपुरोहित, रौनक सिंह, घनश्याम राजपुरोहित, शिव सारस्वत ने हिस्सा लिया। सायं को भजन संध्या का आयोजन रखा गया जिसमें हनुमान चालीसा, सुन्दरकांड पाठ व बजरंग बली के भजनों की प्रस्तुति दी गई। ओझा ने बताया कि इससे पूर्व नगर परिक्रमा का आयोजन किया गया जिसमें सिर पर कलश लिए महिलाएं व श्रीरामभक्त हनुमान के जयकारे लगाते श्रद्धालुओं ने रथ पर विराजित बालाजी की मूर्ति परिक्रमा धूमधाम से निकाली।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...