सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
कर्मचारियों का 5 प्रतिशत डीए एवं स्कूल प्राध्यापक भर्ती परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने सहित शिक्षकों की समस्याओं पर हुआ मंथन... बीकानेर..राजस्थान एलीमेंट्री एंड सैकंडरी टीचर एसोसिएशन का राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मेलन राजकीय महारानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता संयुक्त कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष जयकिशन पारीक ने की , सम्मेलन में मुख्य अतिथि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी राजकुमार शर्मा,अतरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार मीणा,भूपसिंह तिवाड़ी,एवं विशिष्ट अतिथि एमजीएसयू बीकानेर की प्रो.डॉ.मेघना शर्मा थी। सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष मोहरसिंह सलावद ने कहा कि संघ की मुख्य मांगे राज्य कर्मचारियों के केंद्र के अनुरूप 5 प्रतिशत डीए देने, स्कूल प्राध्यापक भर्ती परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने एवं पुरानी पेंशन लागू करने,अनिवार्य विषयो के पद स्वीकृत करने,विज्ञान संकाय खोलने ,शिक्षकों को बीएलओ नहीं लगाने, अंतर मंडल ट्रांसपर पर वरिष्ठता का विलोपन नहीं हो, प्रबोधक की वरिष्ठ प्रबोधक पद पर पदोन्नति की जाएं, वरिष्ठ अध्यापकों का मूल वेतन 16290 करने आदि है इनको लेकर संघ आंदोलन रत है। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सीडीईईआे राजकुमार शर्मा ने कहा कि आपके संघ की जो मांग मेरे स्तर की है उनको में जल्द ही निस्तारण कर दुगा पूरा साथ ही कहा कि आप मन लगाकर बच्चो को पढ़ाए जिससे सरकारी स्कूलों का बोर्ड परीक्षा परिणाम अच्छा रहे। विशिष्ट अतिथि प्रो.मेघना शर्मा ने कहा कि शिक्षक का समाज में बहुत बड़ा योगदान है आपकी वजह से ही बच्चे उच्च सेवाओ में जाते है।में ओर आप सभी आज जिस पद पर है अपने शिक्षकों की ही देन है।अतरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील बोड़ा,भूपसिंह तिवाड़ी ने कहा कि आप अच्छा कार्य कर रहे हो हमेशा शिक्षक हितों के लिए तत्पर रहते है। आप सरकारी स्कूलों में चल रही सरकारी योजनाओ के बारे में बच्चो को बताएं जिससे अधिक से अधिक बच्चो को लाभ मिल सके सम्मेलन में भामाशाह ओमप्रकाश मीणा एवं कलमकिशोर मेहरा का संघ की ओर से अभिनंदन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथियो एवं सभी प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों को मोमेंटो भेंट कर अभिनंदन किया गया।सम्मेलन को प्रदेश सभाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह,महामंत्री शिवकरण,प्रदेश उपाध्यक्ष ऋषि पाकड़,प्रदेश मुख्य संगठन मंत्री काशीराम सारस्वत,प्रदेश सचिव मंशाराम खिजुरी,प्रदेश महिला मंत्री निर्मल कंवर, प्रदेश कोषाध्यक्ष अरिहंत सुराणा, बीकानेर जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह,श्रीगंगानगर जिलाध्यक्ष वनीत नारांग,जिला उपाध्यक्ष लवकेश बंसल,पाली जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार, झालावाड़ जिलाध्यक्ष मोहनलाल वासनवाल ,जिला मंत्री श्यामसुंदर बिश्नोई,जिला संगठन मंत्री भावना मक्कड़,जिला महिला मंत्री शालिनी शर्मा,ब्लॉक अध्यक्ष राजकमल मीणा,बृजमोहन मीणा,रामनरेश, रमेश अरोड़ा, पांचू ब्लॉक अध्यक्ष सुखलाल मीणा, नोखा ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन सिंह राठौड़,जयसिंह प्रतिहार, महामंत्री राजेन्द्र कुमार,जिला महामंत्री रामकिशन मीणा ने संबोधित किया। मंच संचालन मोनिका गोड़ ने किया।सम्मेलन में राज्य भर के 500 से अधिक शिक्षकों ने भाग लिया। अंत में प्रदेशाध्यक्ष मोहरसिंह सलावद ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...