सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
वरिष्ठ शिक्षकों के स्थानांतरण करने एवं डीए की घोषणा करने की मांग... नई शिक्षा नीति में शिक्षक भर्ती में इंटरव्यू का किया विरोध..
बीकानेर...राजस्थान एलेमेंट्री एंड सैकंडरी टीचर एसोसियशन की जिला स्तरीय बैठक एवं दीपावली मिलन समारोह का आयोजन प्रदेश सभाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह चौहान की अध्यक्षता में संयुक्त कर्मचारी महासंघ के जिला कार्यालय में किया गया। जिला स्तरीय
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष मोहरसिंह सलावद ने कहा कि संघ पिछले लंबे समय से राज्य के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में जहां कक्षा 9 एवं 10 में नामांकन 60 है वहां विज्ञान संकाय खोलने एवं राज्य के सभी उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अनिवार्य हिंदी एवं अंग्रेजी व्याख्याताओं के पद स्वकृत करने की मांग कर रहा है।
लेकिन अभी तक मांग पूरी नहीं हुई है जिससे राज्य भर के शिक्षकों में रोष व्याप्त है।साथ ही नई शिक्षा नीति में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में भाई भतीजावाद, एवं राजनीतिक हस्तक्षेप एवं भ्रष्ट भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली है इसका संघ की ओर से विरोध किया जाएगा। प्रदेश महामंत्री शिवकरण सिंह राठौड़ ने कहा कि संघ का राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मेलन बीकानेर में आयोजित किया जाएगा जिसमें बोर्ड परीक्षाओं में शत प्रतिशत परिणाम देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह व जिला मंत्री श्यामसुंदर बिश्नोई ने कहा कि शिक्षकों को बूथ लेवल अधिकारी नहीं लगाया जाए। साथ ही राज्य सरकार राज्य कर्मचारियों के लिए डीए की घोषणा जल्द करें। जिला महिला संगठन मंत्री भावना मक्कड़ ने कहा कि सरकार ने प्रधानाचार्य, एचएम, व्याख्याताओं एवं वरिष्ठ शिक्षको से ट्रांस पर के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए लेकिन केवल वरिष्ठ शिक्षकों के अभी तक स्थांनान्तरण नहीं किए है जबकि उनके भी स्थानांतरण करने चाहिए।जिला महिला मंत्री शालनी शर्मा कहा की वरिष्ठ अध्यापकों की वेतन विसंगति में सुधार करवाकर उनका मूल वेतन 01 जुलाई 2013 को 16290 के अनुसार सातवें वेतन आयोग में पे मैट्रिक्स का पुनः निर्धारण करवाया जाये,सीधी भर्ती पर अंतर मण्डल स्थानान्तरण होने से वरिष्ठता विलोपन नही हो, एनपीएस के स्थान पर पुरानी पेंशन लागू करवाई जाये, यदि पति पत्नी दोनों राजकीय सेवा में है तो दोनों का पदस्थापन एक ही ब्लॉक में हो ,योग्यता अभिवृद्धि का कार्य संस्था प्रधान के प्रतिहस्ताक्षर के बाद डिग्री शाला दर्पण के माध्यम से सयुंक्त निदेशक स्तर पर जोड़ी जाए आदि मांगो को सरकार को जल्द पूरा करना चाहिए।
बैठक में प्रदेश सभाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह,प्रदेशाध्यक्ष मोहरसिंह सलावद,प्रदेश महामंत्री शिवकरणसिंह राठौड़,जिलाध्यक्ष शिवराजसिंह,जिलामंत्री श्याम सुंदर बिश्नोई, जिला महिला मंत्री शालनी शर्मा,जिला प्रवक्ता विनय सिंह,जिला महिला संगठन मंत्री भावना मक्कड़,निर्मल कंवर,सुनीता बिश्नोई, मनोज गौड़,गजेन्द्र सिंह,रविन्द्र सिंह राठौड़,गजेन्द्र सिंह राठौड़आदि मौजूद रहे।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...