सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
रामदेव आचार्य की 'लाक्षागृह और लेखन' का लोकार्पण कल
##########################
वरिष्ठ शब्दशिल्पियों को किया जाएगा सम्मानित
------------------------------- -- ------------------ ---
बीकानेर । प्रगतिशील कवि, लेखक, आलोचक स्मृति शेष रामदेव आचार्य की पुण्यतिथि पर सद्य प्रकाशित पुस्तक ‘लाक्षागृह और लेखन‘ का लोकार्पण शनिवार को किया जायेगा। लोकार्पण के अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार एवं संस्कृतिकर्मियों के अवदान के लिए उन्हें सम्मान अर्पित किया जायेगा।
लोकार्पण अवसर पर ‘सम्मान अर्पण‘ कार्यक्रम में वरिष्ठ शब्दशिल्पियों, संस्कृति विज्ञों और विचारकों-चिंतकों को सामाजिक सरोकारों से जुड़े उनके अवदान के लिए समादृत किया जायेगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए के.के. व्यास ने बताया कि 2 नवम्बर 2019 को सुबह 11.15 रवीन्द्र रंगमंच पर होने वाले पुस्तक लोकार्पण एवं सम्मान अर्पण कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार वेद व्यास मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भवानी शंकर व्यास ‘विनोद‘ एवं सरल विशारद होंगे।
कार्यक्रम में अध्यक्षता श्याम महर्षि करेंगे। 2 नवम्बर 2019 को होने वाले कार्यक्रम में लक्ष्मीनारायण रंगा, मदन केवलिया, हरदर्शन सहगल, शिवराज छंगाणी, विद्यासागर आचार्य, नरपत सिंह सोढ़ा, कवि श्रीहर्ष, सन्नू हर्ष को सम्मान अर्पण किया जायेगा। कार्यक्रम में भाईचारा फाउंडेशन, शान्ति एवं एकजुटता संगठन, शिवजी राम ट्रस्ट, सूर्य प्रकाशन मंदिर, रफीक अकादमी, राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति श्रीडूंगरगढ़ की सक्रिय भागीदारी रहेगी।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓


यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...