सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
नगर निगम चुनाव - निर्दलीय हैं तो 5 प्रस्तावक लाइए,
बीकानेर, 1 नवंबर।
निर्दलीय प्रत्याशी के लिए होंगे 5 प्रस्तावक
जिला निर्वाचन अधिकारी गौतम ने बताया कि प्रत्याशी को किसी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल से नाम निर्देशन पत्र भरने के लिए एक प्रस्तावक तथा निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने के लिए 5 प्रस्तावक आवश्यक होंगे। साथ ही यह भी अनिवार्य होगा कि अभ्यर्थी का नाम क्षेत्र के किसी वार्ड की मतदाता सूची में शामिल हो।गौतम ने बताया कि यदि एक प्रस्तावक एक से अधिक उम्मीदवारों को प्रस्तावित करता है तो प्रस्तावक द्वारा प्रथम उम्मीदवार को छोड़कर शेष उम्मीदवारों के नाम निर्देशन पत्र अवैध माने जाएंगे।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓


यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...