सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
सेना भर्ती रैली 7 से 16 नवम्बर तक आयोजित होगी
बीकानेर, 1 नवंबर। सेना भर्ती कार्यालय झुंझुनू की ओर से 7 से 16 नवंबर तक झुंझुनू के स्वर्ण जयंती स्टेडियम में सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक ने बताया कि इस सेना भर्ती रैली में झुंझुनू तथा बीकानेर जिले के अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे।
उन्होंने बताया कि रैली भर्ती की अधिक जानकारी के लिए विस्तृत कार्यक्रम ूूूण्रवपदपदकपंदंतउलण्दपबण्पद पर भी उपलब्ध रहेगा। सभी अभ्यर्थियों को पद वार आवश्यक शिक्षा प्रमाण पत्र, चरित्र मूल निवास रंगीन फोटोग्राफ सहित भूतपूर्व सैनिक सेवारत सैनिक अथवा युद्ध में शहीद के पुत्र को अपने पिता के अभिलेख कार्यालय द्वारा जारी रिलेशनशिप प्रमाण पत्र की ओरिजिनल तथा तीन प्रतिलिपि या साथ लाना अनिवार्य होगा। इसके अतिरिक्त 17 वर्ष 6 माह से 18वर्ष की आयु के उम्मीदवार अपने माता-पिता द्वारा ₹10 के स्टांप पेपर पर सहमति पत्र साथ लाएं। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए आईवीआरएस फोन नंबर 0141 277 6128 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓


यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...