सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
4 नवम्बर से शुरू होगी जिरियाट्रिक अस्पताल में इनडोर सेवाएं
बीकानेर, 1 नवम्बर। मेडिसिन विभाग के जिरियाट्रिक अस्पताल में इनडोर सेवाएं 4 नवम्बर से शुरू होगी।
सरदार पटेल मेडिकल काॅलेज के अतिरिक्त प्रधानाचार्य एवं नियत्रंक व विभागाध्यक्ष मेडिसिन डाॅ एल ए गौरी ने बताया कि इस सम्बंध में वहां एक अलग से यूनिट बनाई गई है, जिसका नाम मेडिकल यूनिट टप्प्प् रखा गया है, जिसके प्रभारी डाॅ. बाबुलाल मीणा को बनाया गया है। उन्होंने बताया कि डाॅ. आत्माराम छींपा एवं डाॅ. सुभाष चंद्र को वर्तमान में आवटित कार्यो के साथ-2 जिरियाट्रिक अस्पताल का कार्य संपादन हेतु लगाया गया है। गौरी ने बताया कि जिरियाट्रिक अस्पताल में पूर्व कि भांति ओपीडी सेवाएं चलती रहेगी। प्रातः 10 से 12 बजे तक सोमवार को मेडिसिन, डेंटल तथा कार्डियोलाॅजी, , गुरूवार को मेडिसिन तथा शनिवार को आॅप्थेलोमाॅलाॅजिस्ट व मेडिसिन तथा रविवार को 9 से 11 बजे तक आॅर्थोपेडिक्स की सेवाएं उपलब्ध रहेगी।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓


यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...