सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
पुष्प वर्षा के साथ बाबा रामदेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न |
बीकानेर| नवरात्रो के पावन अवसर पर बजरंग विहार के सभी परिवारों ने मिलकर बाबा रामदेव के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन रखा|
इस पावन अवसर पर समाजसेवी डॉ. अर्पिता गुप्ता के द्वारा घट स्थापना करवाई गई |
सर्वप्रथम डॉ. गुप्ता व उनकी टीम के सदस्यो द्वारा 9 कन्याओं का पूजन कर बेटियां देवी का रूप हैं उन्हें सम्मान दो के संदेश के बाद सभी महिलाओं व बालिकाओं द्वारा ढ़ोल, नगाड़ा के साथ कलश यात्रा धूम धाम से निकाली फिर भजनों का कार्यक्रम रखा|
डॉ. अर्पिता गुप्ता ने अपनी टीम रमेश सियोता, वीरेंद्र राजगुरु, सौरभ बंसल इत्यादि के साथ पूजन, हवन व सभी विधि विधान के बाद जयकारों के साथ मूर्ति की स्थापना की |
डॉ.गुप्ता ने कॉलोनी के सभी लोगों द्वारा युवा पीढ़ी को संस्कृति के पास लाने के इस प्रयास की प्रशंसा करी|
श्री सोहन लाल, चिंता सिंह, सुरेंद्र महला, राजेन्द्र महला, रामदेव, मुकेश सिंह, सुभाष जैन, नितिन कुमार, जितेंद्र सिंह, पंकज आदि के द्वारा यह आयोजन किया गया |
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...