सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
आइएबीएम में सात दिवसीय प्रशिक्षण प्रारम्भ
बीकानेर, 30 सितम्बर। कृषि व्यवसाय प्रबंधन संस्थान में राष्ट्रीय कृषि उच्च शिक्षा परियोजना के तहत ‘बेसिक कोर्स इन स्मार्ट फिल्म मेकिंग इन द फील्ड आॅफ एग्रीकल्चर’ विषयक सात दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार को प्रारम्भ हुआ।
संस्थान निदेशक प्रो. एन. के. शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि इंडियन इंस्टीट्यूट आॅफ फिल्म एंड टेक्नोलाॅजी, पूना के अधिष्ठाता डाॅ. जी. बी. सिंह थे। अध्यक्षता कुलसचिव प्रो. राजेश शर्मा ने की। वक्ताओं द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी के दौर में लघु फिल्मों के माध्यम से सूचनाओं एवं जानकारियों के आदान-प्रदान को सर्वश्रेष्ठ जरिया बताया तथा कहा कि आज लगभग प्रत्येक व्यक्ति के पास स्मार्टफोन है। इसके माध्यम से फसल उत्पादन, सुरक्षा, बीज-खाद एवं कीटनाशकों की उपलब्धता, विक्रय के तरीकों तथा सलाह-सुझाव का आदान-प्रदान इस माध्यम से हो सकता है। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को स्मार्ट फिल्म मेकिंग की विधि तथा इस दौरान रखी जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया जाएगा। इस दौरान डाॅ. अदिति माथुर, विवेक व्यास, प्रशिक्षक रितेश कुमार सहित प्रतिभागी मौजूद रहे।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓


यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...