सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
आदर्श शिक्षण संस्थान बीकानेर द्वारा ‘‘जिला विज्ञान मेला-2019 ’’आदर्श विद्या मन्दिर उच्च माध्यमिक, गगाशहर में 1.10.2019 को सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलन व मां सरस्वती की वन्दना से हुआ। विज्ञान मेले में आदर्श विद्या मन्दिर के बीकानर जिले के 132 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के संस्कृति ज्ञान, वैदिक गणित, विज्ञान प्रश्न मंच व प्रदर्श आयोजित हुए। कार्यक्रम के उद्धाटन सत्र में प्रान्त संरक्षक नन्द किशोर जी, जिला सचिव बद्धाराम जी ,जिला संस्कार व प्रशिक्षण प्रमुख राम सुख लाल जी के कर-कमलों द्वारा हुआ। महाविद्यालय व्याख्याता डॉ नरेन्द्र भोजक, डॉ गौरव जोशी, शिवशंकर रंगा ने निर्णायकों की भुमिका निभाई। जिले में चयनित विद्यार्थी प्रान्त स्तरीय विज्ञान मेले में सहभागिता करेगें।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री आशीष डागा ने आगन्तुक सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓


यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...