twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
स्वास्थ्य विभाग राष्ट्रीय पोषण माह में करेगा जनजागरण गतिविधियाँ
विडियो कांफ्रेंस में अति. निदेशक ने दिए निर्देश
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
स्वास्थ्य विभाग राष्ट्रीय पोषण माह में करेगा जनजागरण गतिविधियाँ
विडियो कांफ्रेंस में अति. निदेशक ने दिए निर्देश
बीकानेर। सितम्बर माह को राष्ट्रीय पोषण माह के तौर पर मनाते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरे माह जनजागरण गतिविधियाँ आयोजित करेगा। महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ समन्वय करते हुए अभियान को गति दी जाएगी। सही पोषण-देश रोशन से आगे बढ़कर ‘‘हर घर पोषण त्यौहार चलो अपनाएं पोषण व्यवहार‘‘ की ओर अग्रसर होगा। गुरूवार को आयोजित विडियो कांफ्रेंस में अति. निदेशक ओ.पी. थाकन व परियोजना निदेशक डॉ रोमेल सिंह ने इस बाबत आवश्यक निर्देश दिए। माह की गतिविधियाँ एनीमिया, डायरिया, टीकाकरण, घर पर पोषण, वीएचएसएनसी व मांग वृद्धि के इर्द-गिर्द घूमेंगी। राष्ट्रीय पोषण माह के लिए सोशल मीडिया पर भी विशेष जन-जागरण अभियान संचालित किया जाएगा। स्वास्थ्य केन्द्रों व आंगनवाड़ी केन्द्रों पर पोषण को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर एएनएम, आशा व कार्यकर्ताओं द्वारा महिलाओं-बच्चों को स्तनपान, गर्भवती के लिए सही भोजन, धात्री माँ की डाईट, किशोर-किशोरियों की खास पोषण जरूरतों सहित विभिन्न मुद्दों पर जानकारी दी जाएगी। वीसी में जिला स्तर से आरसीएचओ डॉ रमेश गुप्ता, डिप्टी सीएमएचओ डॉ योगेन्द्र तनेजा, डॉ एमजी चैधरी, डीपीएम सुशील कुमार, नेहा शेखावत रेणु बिस्सा व मालकोश आचार्य मौजूद रहे।
सीएमएचओ डॉ. बी.एल. मीणा ने बताया कि पोषण चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग का एक सतत कार्यक्रम है फिर भी माह के दौरान इसे जन-जन तक पहुंचाने के विशेष प्रयास जारी हैं। विटामिन ए हो या कृमिमुक्ति के लिए एल्बेन्डाजोल, ओआरएस जिंक कोर्नर हो या प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, पोषण इनके केंद्र में है। पोषण अभियान द्वारा एक ओर सर्वे द्वारा गंभीर अतिकुपोषित बच्चों की पहचान व उपचार के प्रयास किए जाएंगे वहीं गर्भधारण से लेकर शिशु जन्म, किशोरावस्था व युवावस्था तक सही पोषण के लिए जनजागरण किया जाएगा। इसके आलावा भी एएनएम व आरबीएसके दलों को विद्यालयों में विशेष अनीमिया जांच शिविर लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं। घर आधारित नवजात की देखभाल के दौरान एएनएम द्वारा बच्चे सहित परिवार के सभी सदस्यों के पोषण की जानकारी दी जाएगी। शहरी क्षेत्रों में महिला आरोग्य समितियों की बैठकें आयोजित कर उनमे प्रोटीन, विटामिन, आयरन व अन्य खनिज से भरपूर खाद्यों का प्रदर्शन कर घर-घर पोषण का सन्देश देने के प्रयास किए जाएंगे।
स्वास्थ्य विभाग राष्ट्रीय पोषण माह में करेगा जनजागरण गतिविधियाँ
विडियो कांफ्रेंस में अति. निदेशक ने दिए निर्देश




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...