twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
पुरानी पेंशन के लिए लिखे पीएम एवं सीएम को पोस्टकार्ड ,राज्य स्तरीय हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत बीकानेर में आज होगी कर्मचारी मैदान से.. बीकानेर..पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन की ओर से शिक्षक दिवस पर ज्ञान चक्षु खोलो अभियान के तहत बीकानेर जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में पोस्टकार्ड व हस्ताक्षर कार्यक्रम की शुरुआत हुई।आंदोलन के मीडिया प्रभारी मोहरसिंह सलावद ने बताया कि बीकानेर जिले में कार्यरत एनपीएस पीड़ित कर्मचारियों ने अपने कार्यालयों में पोस्टकार्ड अभियान में भाग लेकर पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड भेजे है।प्रदेश संयोजक कोजाराम सियाग एवं महेंद्र भवरिया ने बताया कि 6 सितंबर से पूरे राज्य में जिला एवं ब्लॉक मुख्यालयों पर हस्ताक्षर अभियान शुरू किया जाएगा।बीकानेर में इस अभियान की शुरुआत 5 बजे कलक्टर कार्यालय के सामने कर्मचारी मैदान से की जाएगी।प्रदेश सचिव महिपाल चौधरी एवं जिला जिलाजक देवेन्द्र जाखड़ ने बताया कि आज पोस्टकार्ड अभियान में जिले के सरकारी स्कूलों, मेडिकल कॉलेज,वन विभाग, सार्वजनिक सहित सभी विभागों के कर्मचारियों ने पोस्टकार्ड भेजे है। इस अभियान में प्रदेश संयोजक कोजाराम सियाग,प्रदेश मीडिया प्रभारी मोहरसिंह सलावद,प्रदेश सचिव महिपाल चौधरी,संभाग संयोजक महेंद्र भवरिया,जिला संयोजक देवेन्द्र जाखड़, शिवकरण सिंह राठौड़,मोहन कूकना,भंवर तर्ड, कानाराम माझू, राजेश कड़ेला, महेंद्र पंवार, राजेश तर्ड, नानूराम सैनी सहित एनपीएस पीड़ित कर्मचारियों ने भाग लिया।



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...