🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
एसकेआरएयूः फैकल्टी क्लब और शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ ने किया कुलपति का अभिनंदन
बीकानेर, 5 सितम्बर। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के फैकल्टी क्लब और शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ द्वारा गुरुवार को कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह का अभिनंदन किया गया।
मानव संसाधन विकास निदेशालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रो. सिंह ने विश्वविद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रयासरत रहने का विश्वास दिलाया तथा कहा कि विश्वविद्यालय की साख के अनुरूप कार्य करते हुए इसे बुलंदियों तक पहुंचाना हमारा सामूहिक कत्र्तव्य है। विश्वविद्यालय की रैंकिंग सुधार को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की प्रत्येक इकाई इस दिशा में पूरे समर्पण के साथ कार्य करे।
इससे पहले कुलपति ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। फैकल्टी क्लब के अध्यक्ष डाॅ. एस. एम. कुमावत ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में बताया। शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रतन सिंह शेखावत ने कहा कि विश्वविद्यालय विकास से जुड़े प्रत्येक निर्णय की अनुपालना के लिए शैक्षणेत्तर कर्मचारी सदैव समर्पित भाव से कार्य करेंगे। डाॅ. पी. के. यादव ने कुलपति के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। महेन्द्र सिंह राठौड़ ने आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. सुशील कुमार एवं विवेक व्यास ने किया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के डीन-डायरेक्टर, शैक्षणिक-शैक्षणेत्तर अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
-----
*कृषि महाविद्यालय में मनाया शिक्षक दिवस*
बीकानेर, 5 सितम्बर। कृषि महाविद्यालय के अनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन विभाग में शिक्षक दिवस समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो. ए. के. शर्मा ने की। इस दौरान शिक्षकों का सम्मान किया गया तथा बीकानेर जोन के लिए उन्नत किस्मों की जानकारी दी गई। प्रो. शर्मा ने शिक्षक दिवस के महत्त्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर डाॅ. सुरेन्द्र सिंह शेखावत, डाॅ. एम. एम. शर्मा, डाॅ. रामधन जाट, डाॅ. एन के शर्मा, डाॅ. बृजेन्द्र त्रिपाठी और विद्यार्थी मौजूद रहे।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...