सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
रेस्टा नोखा व पाचू ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित
RESTA की पांचू एवं नोखा ब्लॉक कार्यकारणी गठित.. बीकानेर..राजस्थान एलीमेंट्री एंड सेकंडरी टीचर ऐशोशियशन (RESTA) की बैठक राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय हीराबाई गट्टाणी नोखा में प्रदेशाध्यक्ष मोहरसिंह सलावद की अध्यक्षता में आयोजित हुई। प्रदेश मंत्री मोहनलाल मीणा ने बताया कि इस अवसर पर सभी की सहमति से नोखा एवं पाचू ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित की गई जिसमें पांचू ब्लॉक संरक्षक रामकिशोर मीणा,सभाध्यक्ष राजऋषि गुर्जर,अध्यक्ष सुखलाल मीणा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष कालूराम मीणा,महामंत्री संजय वर्मा, कोषाध्यक्ष जयसिंह परिहार,महिला मंत्री सुशीला मीणा इसी प्रकार नोखा ब्लॉक में सरक्षक मुकेश कुमार मीणा, अध्यक्ष अर्जुन सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश मीणा, उपाध्यक्ष बनवारी लाल महावर,महामंत्री कैलाश दान चारण, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार मीणा,महिला मंत्री ममता मीणा को नियुक्त कर शपथ दिलवाई। बैठक में संघ के प्रदेशाध्यक्ष मोहरसिंह सलावद, प्रदेश महामंत्री शिवकरण सिंह राठौड़, प्रदेश कोषाध्यक्ष अरिहंत सुराणा,जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह शेखावत, प्रदेश मंत्री मोहनलाल मीणा, कालूराम मीणा, मोनिका मीणा, रामकिशोर मीणा सहित सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे। इस अवसर शिक्षको की समस्याओं पर चर्चा हुई। मंच संचालन राकेश कुमार मीणा ने किया।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...