जिला कलक्टर गौतम ने मां करणी के दर्शन किए




सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें । 




🙏 




 twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤










🇮🇳


 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐


 ✍️

जिला कलक्टर गौतम ने मां करणी के किए दर्शन

बीकानेर, 29 सितम्बर। नवरात्रि के प्रथम दिन रविवार को देशनोक में मां करणी के दरबार में बड़ी संख्या में भक्तों ने धोक लगाई और मां के दर्शन किए।
जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने रविवार को देशनोक पहुंचकर,मां श्रीकरणी के दर्शन किए और आमजन की खुशाहाली की कामना की। उन्होंने पूरे मंदिर में नवरात्रा मेला में जिला प्रशासन और श्रीकरणी मंदिर निजी प्रन्यास द्वारा की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने यहां दर्शनार्थियों से भी चर्चा की और उनकी सुविधााओं के बारे में जाना।
इस अवसर पर श्रीकरणी मंदिर निजी प्रन्यास के चैयरमैन गिरिराज दान और सचिव मोहनदान तथा पूर्व चैयरमैन कैलाशदान ने जिला कलक्टर गौतम को मां करणी मंदिर के इतिहास के बारे में जानकारी दी। उन्होंने जिला कलक्टर को मां करणी पर लिखित पुस्तकें भी भेंट की।
-----
विश्व हद्य दिवस पर जिला अस्पताल में लगा शिविर

बीकानेर, 29 सितम्बर। विश्व हद्य दिवस के अवसर पर एसडीएम राजकीय जिला चिकित्सालय में रविवार को एक दिवसीय चिकित्सा शिविर आयोजित हुआ। शिविर में 37 लोगों को लाभान्वित किया गया और जांच में 2 नए मधुमेह के रोगी, 5 बीपी के रोगी चिन्हित किए गए और 7 रोगियों की ई.सी.जी. की गई।
एसडीएम राजकीय जिला चिकित्सालय के अधीक्षक डाॅ.बी.एल.हटीला ने बताया कि विश्व हद्य दिवस पर आयोजित चिकित्सा शिविर में डाॅ.एस.एल.सोनी के निर्देशन में विषय विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने रोगियों की जांच की और आवश्यक परामर्श व बचाव के बारे में जानकारी दी। रोगियों को हद्य रोग के लक्षण एवं बचाव के उपायों के बारे में बताया गया । उन्होंने बताया कि इस दौरान रोगियों की ब्लड प्रेसर, मधुमेह व ई.सी.जी.की जांच की गई।






📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा