सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
ह्रदय रोग दिवस के अवसर पर फोर्टिस डीटीएम अस्पताल एवं इण्डियन रेडक्रास सोसायटी बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में फोर्टिस डीटीएम अस्पताल के सभागार में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया । विचार गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ बी एल स्वामी ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ह्रदय रोग के लक्षणों को पहचान करने का हुनर आना चाहिए, उन्होंने कहा कि छाती में दर्द या भारीपन,गर्दन, जबड़े, गले,ऊपरी पेट और पीठ में दर्द, सांस में तकलीफ, बेहोशी, थकान, अनियमित दिल का धड़कना एवं पैरों और टखनों में सूजन होने से ह्रदय रोग होने की संभावना अधिक होती है ऐसे में तुरंत ह्रदय रोग विशेषज्ञ की सलाह लेनी चाहिए । कार्यक्रम में वरिष्ठ शल्य चिकित्सक डॉ तनवीर मालावत, राजेन्द्र जोशी, विजय खत्री ने भी सम्बोधित किया अन्त में मोहम्मद शाकिर ने आभार स्वीकार किया ।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...