सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
निकाय चुनाव के संदर्भ में शुक्रवारको पुष्करणा समाज की एक साधारण मीटिंग का आयोजन मोहता चौक में रखा गया जिसमें दोनों राजनैतिक दलों भाजपा और कांग्रेस से निकाय चुनाव के टिकटों में पुष्करणा समाज के ऐसे सक्रिय युवाओं को पार्टी टिकट देने की मांग रखी गई जो पिछले कनई सालों से राजनीति में सक्रिय रहकर समाज सेवा करने के बावजूद वंचित और उपेक्षित है । कार्यक्रम आयोजक गिरधर जोशी ने कहा कि समाज के वंचित उपेक्षित वर्ग को राजनीति की धारा में जोड़ने और समाज उत्थान में राजनैतिक खसेत्र में मजबूत भागीदारी तय करने के लिए हमें एकबार पुनः संगठित होकर हमारा पक्ष रखना है और पार्टी द्वारा किये गये विश्वास को पूर्ण संगठित होकर पूरा करके दिखाना है ।मीटिंग में किशन ओझा के नेतृत्व में ओझा गली बारह गुवाड़ चौक से,कार्यक्रम आयोजक गिरधर जोशी के नेतृत्व में जोशी गली मोहता चौक से,कंवरलाल भादाणी के नेतृत्व में भादाणी पिरोल और बड़ा बाजार से,अशोक छंगाणी के नेतृत्व में छंगाणी गली और काशनदी मौहल्ले से,और राम ओझा के नेतृत्व में चौथानी ओझाओं की गली नृसिंह चौक से तथा प्रमुख मौहल्लों से बड़ी संख्या में युवाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी की और सर्वसहमति तथा सामूहिक रूप से ये मांग रखी कि पुष्करणा समाज की वंचित ऐसी जाति और ऐसे सक्रिय युवाओ की राजनीति में भागीदारी तय की जानी जरूरी है जिससे कि समाज के हर तबके का उत्थान किया जा सके।इस मांग के लिए समाज की अगली मीटिंग का आयोजन पुजारी बाबा जी, प्रहलाद ओझा भैरु, नू महाराज ,चन्द्र शेखर जी छंगाणी ,पुरषोतम जी भादाणी ,तुलसीदास जी भादाणी श्रीलाल जी जोशी बबला महाराज दुर्गादास जी छंगाणी और गिरधर जी जोशी के साथ साथ समाज के अन्य वरिष्ठ और गणमान्य प्रतिष्ठित लोगों के सरंक्षण में रविवार को रखी जानी तय की गई।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...