सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
57वीं अखिल भारतीय रेलवे रोड साइक्लिंग चैम्पियनशिप 2019 का फाईनल
57वीं अखिल भारतीय रेलवे रोड साईक्लिंग का 27.09.19 को समापन किया गया। बीकानेर मंडल द्वारा इस आयोजन के आयोजक बीकानेर मंडल खेलकूद संघ, उत्तर पश्चिम रेलवे,बीकानेर हैं। 25.09.19 से 27.09.19 तक ये आयोजन बीकानेर मंडल द्वारा सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
अन्तिम दिन का आयोजन 120 किमी मास स्टार्ट (ग्रुप रेस), पुरुष में निम्न परिणाम रहा :-
1. दक्षिण पश्चिम रेलवे, हुबली के मल्लप्पा एम ने 2 घंटे 55 मिनट 02.000 सेकेण्ड का समय लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
2. दूसरे स्थान पर दक्षिण पश्चिम रेलवे, हुबली के अश्विन पाटिल
1. दक्षिण पश्चिम रेलवे, हुबली के मल्लप्पा एम ने 2 घंटे 55 मिनट 02.000 सेकेण्ड का समय लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
2. दूसरे स्थान पर दक्षिण पश्चिम रेलवे, हुबली के अश्विन पाटिल
3. तीसरे स्थान पर दक्षिण पश्चिम रेलवे, हुबली के राजू भाटी
4. चौथे स्थान पर पूर्व रेलवे, कोलकाता के अरविंद पंवार
5. पांचवें स्थान पर पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे, गौहाटी के दिनेश कुमार तथा
6. छठे स्थान पर दक्षिण मध्य रेलवे, सिकंदराबाद के जेठाराम जाट रहे ।
ऑवर ऑल दक्षिण पश्चिम रेलवे, हुबली 43 प्वाईंट के साथ प्रथम स्थान पर रहे तथा पूर्व रेलवे, कोलकाता प्रथम रनर अप व मेजबान उत्तर पश्चिम रेलवे द्वितीय रनर अप रही।
इस अवसर पर स्थानीय खिलाडियों को प्रोत्साहन देने हेतु बीकानेर मंडल खेलकूद संघ, उत्तर पश्चिम रेलवे,बीकानेर ने बीकानेर ऑपन साईकिल रेस (40 किमी) का भी आयोजन किया।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, बीकानेर श्री संजय कुमार श्रीवास्तव, श्री सुनील कुमार महला ,मंडल खेलकूद अधिकारी एवं वरि.मंडल परिचालन प्रबंधक,उ.प.रे.बीकानेर ,श्री जितेन्द्र मीणा ,वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक,बीकानेर, श्री हर्ष वर्धन नांगल , वरि.मंडल कार्मिक अधिकारी, श्री अनिल रैना, मंडल वाणिज्य प्रबंधक,बीकानेर सहित अनेक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
बीकानेर मंडल खेलकूद को बढावा देने हेतु सदैव इस प्रकार की प्रतियोगिताएं सफलतापूर्वक आयोजित करता रहा है।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...