सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
राजकीय विधि महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने किया न्यायालय भ्रमण
बीकानेर। राजकीय विधि स्नातकोतर महाविद्यालय बीकानेर के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को महाविद्यालय की सहायक आचार्य डॉ. कुमुद जैन एवं किशन लाल के नेतृत्व में न्यायालय का भ्रमण किया। महाविद्याल के सहायक आचार्य डॉ. शिव शंकर व्यास ने बताया कि बार ककांउसिल ऑफ इंडिया नई दिल्ली द्वारा विधि विद्यार्थियों के लिए निर्धारित पाठयक्रम में विद्यार्थियों को न्यायिक प्रक्रिया की जानकारी हेतु न्यायालय भ्रमण किया जाना होता है। इसी क्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बीकानेर न्यायालय परिसर में स्थित विभिन्न न्यायालयों का भ्रमण कर उनकी कार्य प्रणाली को जानने का प्रयास किया।
सर्व प्रथम विधि विद्यार्थियों ने जिला एवं सेशन न्यायालय में जाकर वहां की न्यायिक प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। उसके बाद एनआई कोर्ट नम्बर 2 में जाकर न्यायिक प्रक्रिया को समझा। इस दौरान न्यायालय की पीठासीन अधिकारी एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट यासमिन खाने ने छात्रों का उत्साहवद्र्धन करते हुए कहा कि कुछ बनना है तो मेहनत जरूरी है। सफलता के लिए कोई शॉर्टकट नहीं है। तत्पश्चात एनआई कोर्ट नम्बर 1 की न्यायिक मजिस्टे्रट मनदीप कौर ने विद्यार्थियों को कोज लिस्ट के बारे में जानकारी दी। ग्राम न्यायालय की पीठासीन अधिकारी एवं न्यायिक मजिस्टे्रट नीतू रानी ने छात्रों को ग्राम न्यायालय की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि इन कोर्टो की स्थापना ग्राम न्यायालय अधिनियम २००८ द्वारा राज्य सरकार द्वारा की गई है। यह न्यायालय समय -समय पर गांवों में जाकर कैम्प के द्वारा न्याय प्रदान करता है। न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री सोनिया ने विद्यार्थियों को तामिल से संबंधित प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। न्यायिक मजिस्टे्रट विजय कुमार ने विद्यार्थियों को संदर्भ किताबों से पढऩे की सलाह दी। अंत में न्यायिक मजिस्ट्रेट नवदीप गोदारा ने विद्यार्थियों को बार बैंच संबंधी महत्ता से अवगत कराया।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...