सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बी.के.कमल का आबू में संभागीय स्तर पर सम्मान
बीकानेर, 28 सितम्बर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, माउंटआबू द्वारा 4 से 22 सितम्बर 2019 तक आयोजित ’’ म्हारो राजस्थान-समृद्ध राजस्थान’’ महा अभियान की सफलता में उल्लेखनीय सेवाओं पर शुक्रवार को माउंट आबू में विभिन्न सेवा केन्द्रों की बहनों का सम्मान किया गया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के क्षेत्रीय केन्द्र प्रभारी बी.के. कमल का बीकानेर संभाग में महाअभियान के दौरान स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान, उर्जा व जल संवर्द्धन, सम्पूर्ण स्वास्थ्य एवं व्यसन मुक्ति, किसान सशक्तिकरण तथा हृदय रोग निवार अभियान के सफल आयोजन करने तथा बीकानेर में एक ही संस्थान की ओर से एक ही दिन चार विश्व विद्यालयों, अनेक महाविद्यालयों, सामाजिक एवं स्वयं सेवी संस्थाओं में 19 कार्यक्रम का रिकार्ड करने पर बीकानेर सेवा केन्द्र का सम्मान किया गया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की क्षेत्रीय केन्द्र प्रभारी बी.के.कमल को संभाग स्तर पर, बी.के.रजनी को सार्दुल गंज और बी.के.मीना को रानीसर बास स्थित सेवा केन्द्र में अभियान के दौरान श्रेष्ठ सेवाएं देने पर सम्मानित किया गया।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...