सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
स्कूली लड़की के पीछे पड़े थे दोनों... लड़की जा पहुंची थाने...
बीकानेर। जिले के कोटगेट थाना क्षेत्र में स्कूल जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं सिरफिरे आशिक ने लड़की पर पानी डालकर परेशान करता था। परेशान लड़की आज परिजनों के साथ कोटगेट थाने पहुंची और अपनी दास्तां बंया की।
इस रिपोर्ट पर कोटगेट पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की जांच थानाधिकारी धरम पूनिया कर रहे है। बताया जा रहा है कि रानीबाजार में एक बालिका जो स्कूल जा रही थी, तो संदीप कुमार, बबलू कुमार ने छेड़छाड़ की । साथ ही आरोप लगाया कि उक्त आरोपी लड़की का पीछा करते और उस पर थुकते और परेशान करते। पुलिस ने दोनों आरोपित संदीप कुमार व बबलू कुमार के खिलाफ धारा 354 क, 354 घ , 34 भादस, 16,17 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...