औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
स्व. शिवरतन अग्रवाल ‘फन्ना बाबू’ के निवास पहुंच विधायक सिद्धि कुमारी ने दी श्रद्धांजलि
बीकानेर, 27 अप्रैल।
बीकानेर बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र की विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी ने बीकाजी ग्रुप के संस्थापक एवं वरिष्ठ उद्योगपति स्वर्गीय श्री शिवरतन अग्रवाल ‘फन्ना बाबू’ के निधन पर उनके निवास पहुंचकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस अवसर पर विधायक सिद्धि कुमारी ने कहा कि स्वर्गीय शिवरतन अग्रवाल ‘फन्ना बाबू’ का जीवन उद्योग जगत में नवाचार, परिश्रम, अनुशासन एवं दूरदृष्टि का प्रेरणास्रोत रहा। उन्होंने अपने अथक प्रयासों से बीकानेर की पारंपरिक स्वाद संस्कृति को देश ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
विधायक सिद्धि कुमारी ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिवारजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
इस दौरान भाजपा नेता मनीष सोनी एवं कुणाल कोचर ने भी स्वर्गीय शिवरतन अग्रवाल ‘फन्ना बाबू’ को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शोक संवेदना प्रकट की।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...