सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
आईवीएफ फर्टिलिटी केन्द्रों से कहीं बेटे ज्यादा तो नहीं हो रहे ?
होगी पड़ताल
पीसीपीएनडीटी एक्ट 1994 का प्रशिक्षण आयोजित
बीकानेर। बेटी बचाओ-बेटी पढाओ योजना के अंतर्गत चिकित्सा विभाग व महिला अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में चिकित्सधिकारियों को पीसीपीएनडीटी एक्ट 1994 के प्रमुख प्रावधानों का प्रशिक्षण दिया गया। सीएमएचओ डॉ बी.एल. मीणा ने बताया कि गर्भ में भ्रूण के लिंग जांच या कन्या भ्रूण ह्त्या सम्बन्धी शिकायत या सूचना टोल फ्री न. 108 व 104 तथा व्हाट्सएप के माध्यम से मोबाइल न. 9799997795 पर दी जा सकती है। शिकायत सही पाए जाने पर मुखबिर योजना के तहत ढाई लाख रूपए ईनाम का प्रावधान है। पीसीपीएनडीटी समन्वयक महेंद्र सिंह चारण ने चिकित्सकों को सतर्क रहते हुए उन दम्पतियों की सूचना उपलब्ध करवाने को कहा जिनके पहले से 2 या अधिक बेटियाँ हैं और जो गर्भ में भ्रूण के लिंग जांच सम्बन्धी पड़ताल करते हों। बीसीएमओ लूणकरणसर डॉ हिरमनाथ सिद्ध द्वारा मुद्दा उठाया गया कि आईवीएफ केन्द्रों से होने वाले बच्चों में ज्यादातर लड़के ही नजर आते हैं। कहीं प्री कन्सेप्शन लिंग चयन का खेल तो नहीं चल रहा ? इस पर सीएमएचओ डॉ मीणा ने बीकानेर में इस प्रकार लाभान्वित दम्पत्तियों व प्रमुख आईवीएफ केन्द्रों के डेटा विश्लेषण करने के निर्देश पीसीपीएनडीटी प्रकोष्ठ को दिए।
दिनांक: 28 सितम्बर, 2019
डीएचएस बैठक में बना ब्रुसेल्लोसिस सहित
मौसमी बीमारियों के नियंत्रण का रोड़ मेप
बीकानेर। पशुओं से फैलने वाले ब्रुसेलोसिस रोग के लिए चिकित्सा विभाग हर स्तर पर पशुपालन विभाग के दल को साथ लेकर पूर्ण समन्वय से गतिविधियाँ आयोजित करेगा। प्रत्येक कार्यवाही के दौरान संक्रमित व्यक्ति और परिवार जनों की ही नहीं पशुधन सम्बंधित जांच-उपचार व जनजागरण की कार्यवाही भी करवाई जाएगी ताकि उस क्षेत्र में बीमारी की पुख्ता रोकथाम हो सके। शनिवार को स्वास्थ्य भवन सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक के दौरान सीएमएचओ डॉ बी.एल. मीणा ने प्रत्येक केस और उसके सम्बन्ध में की गई कार्यवाही और प्रिवेंटिव एक्शन की समीक्षा की। वेक्टर जनित व मच्छरों से फैलने वाले डेंगू-मलेरिया की रोकथाम के लिए उन्होंने फोगिंग मशीनों को दुरुस्त करवाकर रिपोर्ट भेजने, नर्सिंग विद्यार्थियों के दलों द्वारा की जा रही घर-घर सर्वे गतिविधियों को मॉनिटर करने और दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डॉ मीणा ने सभी चिकित्सा संस्थानों, पंचायतों व अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर एंटी लार्वा गतिविधियों व ब्रुसेल्लोसिस से बचाव सम्बन्धी बैनर मेडिकल रिलीफ सोसाइटी के माध्यम से लगवाने के निर्देश दिए। आरसीएचओ डॉ. रमेश गुप्ता ने 2 अक्टूबर से शुरू हो रहे जन योजना अभियान “सबकी योजना सबका विकास” की जानकारी दी। बैठक में डीपीएम सुशील कुमार ने मिसाल रैंकिंग के 45 बिन्दुओं पर प्रेजेंटेशन देकर रिपोर्टिंग को उसके अनुसार दुरुस्त करने के निर्देश दिए और आगामी ब्लॉक व सेक्टर बैठकों के माध्यम से इसका प्रशिक्षण ओपरेटर व एएनएम तक करवाने की बात कही। डिप्टी सीएमएचओ परिवार कल्याण डॉ योगेन्द्र तनेजा ने अंतरा ड्रॉप आउट रोकने, आईयूसीडी के लिए कार्मिक को भुगतान करने और एनीमिया मुक्त राजस्थान के तहत आयरन फोलिक एसिड की विद्यालयों तक सुदृढ़ आपूर्ति करने के निर्देश दिए। जिला आई.ई.सी. समन्वयक मालकोश आचार्य ने पोषण माह के तहत की गई गतिविधियों को जन आन्दोलन पोर्टल पर अपलोड करने पर जोर दिया। बैठक में निःशुल्क दवा व जांच योजना की प्रगति, एनसीडी, ई-औषधि इन्द्राज, पीएमएसएमए, पीसीटीएस इन्द्राज की प्रगति व राष्ट्रीय कार्यक्रमों पर तय एजेंडा अनुसार विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में डिप्टी सीएमएचओ डॉ इंदिरा प्रभाकर, डॉ नवलकिशोर गुप्ता, डीएनओ मनीष गोस्वामी सहित समस्त बीसीएमओ, बीपीएम व शहरी-ग्रामीण चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे।
सुरक्षित गर्भपात सम्बन्धी बुकलेट का विमोचन
अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस के अवसर पर अनचाहे गर्भ से बचाव और उसके प्रबंधन सम्बन्धी आशा के लिए जानकारी बुकलेट का विमोचन भी डीएचएस बैठक के दौरान किया गया। एनजीओ आईपास डेवलपमेंट फाउंडेशन व एनएचएम के संयुक्त तत्वावधान में तैयार इस बुकलेट द्वारा गर्भपात सम्बन्धी गलतियों को दूर करने में मदद मिलेगी। आईपास के प्रतिनिधि सत्य नामा ने बताया कि जिले के चिकित्साधिकारियों को कॉम्प्रेहेंसिव एबॉर्शन केयर के प्रशिक्षण के बाद आशा सहयोगिनी के क्षमतावर्धन से जिले में मातृ मृत्यु के बड़े कारण यानिकी असुरक्षित गर्भपात पर काफी हद तक रोक लगेगी।
..............................................
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...