सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
सादुल स्पोर्ट्स स्कूल बीकानेर ने फहराया परचम
64वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता खो-खो में 17 वर्ष व 19 वर्ष में प्रथम स्थान
बीकानेर, सादुल स्पोटर््स स्कूल बीकानेर। धोलपुर में आयोजित 64वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी 17 व 19 वर्ष छात्र खो-खो प्रतियोगिता दिनांक 26-09-19 को सम्पन्न हुई। इस प्रतियोगिता में सादुल स्पोटर््स स्कूल बीकानेर ने दोनों ही आयुवर्गों में अपना दबदबा बनाए रखा। खो-खो प्रशिक्षक शशि शेखर जोशी ने बताया कि 17 व 19 वर्ष की दोनों ही टीम ने अपने-अपने ग्रुप में अविजित रहकर फाईनल में प्रवेश किया। 17 वर्ष आयुवर्ग के दल प्रभारी मनोज तंवर ने बताया कि फाईनल मैच का मुकाबला हनुमानगढ़ से हुआ। इस रोमांचक मुकाबले में सादुल स्पोटर््स स्कूल विजेता रही। इस मुकाबले में छात्र खिलाड़ी महेश, राहुल, शाहरूख खान, योगेन्द्र सिंह, पवन सिंह, कमल सिंह, मुकेश कुमार, अशोक कुमार, मूलाराम, खींव सिंह ने अपना शानदार प्रदर्शन किया तथा छात्र महेश प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे।
दलाधिपति रतन लाल छलाणी ने बताया कि 19 वर्ष आयुवर्ग में सादुल स्पोटर््स स्कूल, बीकानेर की टीम लीग तथा सुपरलीग मैचों में अविजित रहकर प्रथम स्थान पर रही जिसका फाईनल मुकाबला सीकर से हुआ। इस मुकाबले में टीम के खिलाड़ी लक्ष्मण राम, पंकज कुमार, पृथ्वी सिंह, हंसराज, मनमोहन, भूपेन्द्र सिंह, मनोहर सिंह, धर्मेन्द्र राव, मंगल सिहं नायक, रामपाल ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर एक पारी व 4 अंकों से सीकर को पराजित किया। 19 वर्ष आयुवर्ग प्रतियोगिता में पृथ्वीसिंह राजस्थान के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे।
दोनों टीमों के आज विद्यालय पहूंचने पर विद्यालय के आवासीय गृहपति नगेन्द्र दत्त शर्मा, खेल प्रभारी बोदूराम रेवाड़, टेबल टेनिस प्रशिक्षक गोपाल सिंह, हैण्डबॉल प्रशिक्षक आत्माराम भादू सहित समस्त विद्यालय परिवार ने विद्यालय के खो-खो प्रशिक्षक शशिशेखर जोशी, दलाधिपति रतन लाल छलाणी, दल प्रभारी मनोज तंवर व खिलाडि़यों का स्वागत कर दोनों टीमों के विजेता रहने की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...