twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने इंग्लैण्ड तक पहुंचाई राजस्थान उच्च शिक्षा में हुये नवाचारो की धाक
नई दिल्ली,02 सितम्बर। नई दिल्ली में आयोजित यू.के-इण्डिया डायलाॅग इन हायर ऐजुकेशन समिट के प्रथम दिवस के तीसरे सत्र की अध्यक्षता करते हुऐ राजस्थान सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने सम्मेलन में उपस्थित ब्रिटिश काउसिंल के अधिकारी टाॅम ब्रिस्टल, इंग्लैण्ड की 20 यूनिवर्सिटी जिनमें यूनिवर्सिटी आॅफ एडिनबर्ग, नाॅर्थ एम्ब्रिया, बरमिंघम, वेस्ट स्काॅट लैण्ड, काॅवेन्ट्री, ब्रिस्टल साउथ हम्पटन, मेनचेरन्टर, बिर्कबैक यूनि. आॅफ लंदन, ग्लासगौ, ईस्ट लंदन ससेक्स, डरहम, कार्डिफ मेट्रोपोलिटन यूनिवर्सिटी के कुलपति, शिक्षाविदों, भारत के अनेक राज्यंों के कुलपति तथा राजस्थान के 08 विश्वविद्यालयों के कुलपति, राजस्थान के प्रमुख शासन सचिव वैभव गालरिया एवं पूरे भारत से आए विद्वजनों की उपस्थिति में ब्रिटिश काउंसिल तथा राजस्थान राज्य के मध्य उच्च शिक्षा पर शोध, उन्नयन एवं व्यावसायिकता पर आपसी सहयोग के विषय पर सम्बोधित किया।
इस 5 दिवसीय कार्यशाला में सोमवार को राजस्थान, पंजाब, हरियाणा असम राज्य की भागेदारी रही जिसमें राजस्थान के सत्र के दौरान.... 👇👇👇
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
बोलते हुए उच्च शिक्षा राज्यमंत्री भाटी ने राज्य की भौगोलिक विविधता, क्षेत्रफल, संस्कृति तथा भारतीय उच्च शिक्षा के वर्तमान परिप्रेक्ष्य में राजस्थान की भूमिका पर अपनी बात कही। उन्होंने बताया की राज्य में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विकास की अपार सम्भावनाऐं है, जिनमें अंग्रेजी भाषा कौशल विकास, विद्यार्थी एवं प्राध्यापक एक्सचेंज तथा शोध एवं तकनीकी में परस्पर सहयोग आदि प्रमुख है। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए भाटी ने बताया की राज्य में 300 राजकीय एवं 1500 निजी महाविद्यालय, 28 विश्वविद्यालय सरकारी क्षेत्र के एवं 51 निजी है। जिनमें लगभग 12 लाख विद्यार्थी अध्ययनरत है एवं वर्तमान सरकार इनके उच्च शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक विकास के लिये सतत् प्रयासरत है । उन्होंने कहा की सरकार ने मिशन मोड़ पर कार्य करते हुये आजादी से अब तक के वर्षो में एक साथ सर्वाधिक राजकीय महाविद्यालय प्रारम्भ करने का कीर्तिमान बनाया है। साथ ही अनेक नवाचार भी किये है, जिनमें प्रतियोगिता दक्षता कार्यक्रम, पत्रकारिता एवं विधि अध्ययन, कौशल विकास एवं व्यावसायिक अध्ययन को प्रमुखता देने के साथ-साथ युवाओं के सर्वांगीण विकास हेतु राज्य स्तरीय खेल-कूद एवं संस्कृति गतिविधियों का आयोजन आदि शामिल है। भाटी ने ब्रिटिश काउंसलर एवं विश्वविद्यालय कुलपतियों का आह्वान किया की वे राजस्थान के साथ उच्च शिक्षा के क्षेत्र में समन्वय हेतु आमंत्रित है, राजस्थान सरकार मुक्त हृदय से उनका स्वागत करती है।
सम्मेलन के दौरान भाटी की अध्यक्षता में यू.के. एवं भारतीय व राजस्थान के शिक्षाविदों के मध्य पैनल डिस्कशन के दौरान उच्च शिक्षा के क्षेत्र में शोध, विद्यार्थी प्राध्यापक एक्सचेंज, पाठ्यक्रम विकास, सेमेस्टर शिक्षा आदि मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने भी पूर्ण सक्रियता से सहभागिता की तथा ब्रिटिशदल को प्रभावित किया। राजस्थान के प्रमुख शासन सचिव उच्च शिक्षा वैभव गालरिया ने राज्य विभिन्न विश्वविद्यालयों के शिक्षण एवं शोध पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। सत्र के अन्त में भाटी द्वारा ब्रिटिश काउंसलर तथा ब्रिटिश दल को अगली कार्यशाला राजस्थान में पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुऐ उनकी सम्मेलन में सहभागिता की सराहना की।




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...