twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर 2 सितम्बर | वेटेरनरी ऑडिटोरियम में वर्ष 1960 के रोमांटिक फ़िल्मी गीतों का रंगारंग कार्यक्रम “बेस्ट ऑफ़ सिक्स्टीज” में गीतों की अनुकृति मुम्बई के आशीष श्रीवास्तव, शाल्मली सुखथनकर और जयपुर की अनामिका ने प्रस्तुत कर चार चाँद लगा दिए | अप्रतिम इवेंट्स ग्रुप द्वारा आयोजित इस समारोह का मुख्य अतिथि मंडल रेल अधिकारी संजय श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि डॉ मेघना शर्मा ने दीप प्रज्वलन कर शुभारम्भ किया | ललित दुबे और गोपा मंडल ने वन्दना प्रस्तुत की | संस्था की पूरी जानकारी मुनीन्द्र अग्निहोत्री ने प्रस्तुत की |कलाकारों ने मोहम्मद रफ़ी, लता मंगेशकर तथा आशा भोंसले द्वारा वर्ष 1960 से 70 में गाए गए प्रसिद्ध गीतों की अनुकृति प्रस्तुत कर तालियाँ बटोरी | विशिष्ट अतिथि डॉ.मीना आसोपा सहित अतिथियों ने कलाकारों को सराहा । सुधीर मिश्रा, चंद्रशेखर जोशी, राजाराम स्वर्णकार, एन.डी.रंगा, डॉ.अजय जोशी, नागेश्वर जोशी और मुनीन्द्र अग्निहोत्री ने अतिथियों और गायक कलाकारों को माल्यार्पण एवं स्मृति-चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया | कार्यक्रम में शहर के संगीत प्रेमी दीपचंद अरोड़ा, विपिन जैन, अरुणा अग्रवाल, डॉ.त्रिलोक शर्मा, पवन सोनी, दीप्ति श्रीवास्तव, वन्दना श्रीवास्तव, के सी खरखोदिया, चित्रकार सुलोचना गोठवाल, सुशील यादव, सविता गौड़, देवेन सारस्वत, नरेन्द्र पारीक, शोभा सारस्वत, सुदर्शन सोनी, एम्.रफीक कादरी आदि बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित थे | संचालन देवेन्द्र सिंंह ने किया । अंत में आभार सुधीर मिश्रा ने ज्ञापित किया |
खबरों में बीकानेर : पुराने गीतों को नई आवाजों में सुन वाह... वाह कर उठ... https://bahubhashi.blogspot.com/2019/09/blog-post_74.html?spref=tw
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...