twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
✍️
बीकानेर, 1 सितम्बर। जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ के गच्छाधिपति आचार्यश्री जिन मणिप्रभ सूरिश्वरजी म.सा. की आज्ञानुवर्ती प्रवर्तिनी वरिष्ठ साध्वीश्री शशि प्रभा म.सा. सोमवार को रांगड़ी चैक के सुगनजी महाराज के उपासरे ढढ्ढा कोटड़ी में कल्पसूत्र के मूल प्राकृृत भाषा के पाठ का वांचन करेंगी।
सोमवार को संवत्सिरि पर्व पर श्रावक-श्राविकाएं जप,तप व सामयिक, पौषध व प्रतिक्रमण करेंगे तथा साल में जाने-जनजाने में हुए पापों व कर्मबंधनों की आलोचना तथा आपस में क्षमायाचना करेंगे। प्रवर्तिनी साध्वीश्री शशि प्रभा म.सा., उनकी शिष्या सौम्यगुणा, संवेग प्रज्ञा, संयम प्रज्ञा अलग-अलग स्थानों पर कल्पसूत्र के प्राकृृत पाठ बारासा सूत्र को सुनाएंगी। । श्रावक अपने व्यापारिक...
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
... प्रतिष्ठानों से अवकाश रखेंगे।
साध्वीश्री शशि प्रभा म.सा. ने जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ और 22 वें तीर्थंकर भगवान नेमीनाथ के जन्म से लेकर निर्वाण तक जीवन चरित्र उनके संदेशों का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान आदिनाथ या ऋषभदेव ’’असि (सैन्य कार्य), मसि (लेखन कार्य) कषिा(खेती कार्य) के सिद्धान्त के साथ लोगों को विद्या, शिल्प, वाणिज्य-व्यापार के लिए प्रेरित किया। उनका सूत्र था ’’कृृषि करो या ऋषि बनो’’ । उन्होेंने कर्तव्य की सही तरह से पालना करने और जन्म-मृृत्यु से मुक्ति पाने के उपाय बताए।
उन्होंने कहा कि 22 वें तीर्थंकर भगवान नेमिनाथ जब राजा उग्रसेन की पुत्री राजुलमती से विवाह करने पहुंचे तो वहां उन्होंने उन पशुओं को देखा जो कि बारातियों के भोजन के लिए मारे जाने वाले थे। यह देखकर उनका हृृदय करुणा से व्याकुल हो उठा और उनके मन मंें वैराग्य उत्पन्न हो गया। वे विवाह का विचार त्याग कर तपस्या करने चले गए तथा केवल ज्ञान किया। उनकी पत्नी राजुलमती ने भी संयम मार्ग ग्रहण कर लिया।
साध्वीश्री ने प्रवचन में कहा कि आध्यात्मिक व आत्म चेतना के पर्युषण व संवत्सरि पर्व के मर्म को समझें । पर्व के दौरान कल्पसूत्र में आए जैन धर्म के तीर्थंकरों और महापुरुषों के जीवन-आदर्शों से प्रेरणा लेकर आत्म कल्याण और मोक्ष के लक्ष्य से परमात्मा की साधना,आराधना व भक्ति करें। कर्मबंधनों और पाप कर्मों के प्रति सचेष्ट व सावचेत रहे।


यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...