twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक 1 सितंबर 2019
निगम चुनाव हेतु आवश्यक तैयारी बैठक कल 2 सितंबर को शाम 4 बजे
काबीना मंत्री डॉ कल्ला,और प्रभारी रेहाना जी भी होंगी मौजूद
बीकानेर 1 सितंबर।बीकानेर नगर निगम चुनाव हेतु राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की एक अति आवश्यक बैठक 2 सितंबर 2019 को शाम 4 बजे शहर जिला कांग्रेस कार्यालय डागा चौक में रखी गयी है
यशपाल गहलोत की अध्यक्षता में आयोजित और काबीना मंत्री डॉ बुलाकीदास जी कल्ला, बीकानेर प्रभारी और महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रेहाना रियाज के सान्निध्य में होने वाली अति आवश्यक तैयारी बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, पीसीसी सदस्य, ब्लॉक अध्यक्ष,कांग्रेस पार्षदगण,महिला कांग्रेस,यूथ कांग्रेस, सेवादल,इंटक, एनएसयूआई, कामगार संगठन, ओबीसी प्रकोष्ठ, विधि प्रकोष्ठ, खेलकूद प्रकोष्ठ, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, शिक्षक प्रकोष्ठ,आईटी सेल विभाग, कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ और कांग्रेस विचारधारा से जुड़े सभी संगठन विभाग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मय कार्यकारिणी मौजूद रहेंगे।


यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...