twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
✍️
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
एथेलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन
बीकानेर। 31-08-19 से 01-09-19 तक आदर्श विद्या मंदिर गंगाशहर में विभागस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बीकानेर व नागौर जिले के 164 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य आशीष डागा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में दौड, कूद व फेंक से संबंधित विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं क्रोस कन्ट्री दौड ,त्रीकूद,भाला फेंक,गोला फेंक, तस्तरी फेंक आदि आयोजित की गई जिसमें सभी भैया बहिनों ने उमंग व उत्साह से भाग लिया।
विद्या भारती द्वारा आयोजित इस खेलकूद प्रतियोगिता द्वारा बालक के शारीरिक विकास व उसे भविष्य में खेलकूद में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जाने का एक मंच प्रदान किया जाता है जिसमें वह अपना पूरा दमखम लगाकर प्रदर्शन करता है व अपनी प्रतिभा के आधार पर प्रान्त ,क्षेत्र व अखिल भारतीय स्तर प्रतियोगिता व ैळथ्प् में भाग लेता है।विभाग स्तर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी जोधपुर में होने वाली प्रान्त स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता के दौरान जिला सचिव बुद्वाराम, रामसुख लाल व अनेक निर्णायक मौजूद रहे।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...