सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
जीवन विज्ञान : तीन सूत्र - समय, टेलेन्ट व एनर्जी
गंगाशहर 27.09.2019। अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह का दूसरा दिन आज ’जीवन विज्ञान’ दिवस के रूप में तेरापंथ भवन में मुनिश्री सुमति कुमार जी के सान्निध्य में मनाया गया। मुनिश्री आदित्य कुमार जी ने सफल जीवन जीने के तीन सूत्र दिए-समय, टेलेन्ट व एनर्जी इसका सही मिश्रण ही सफलता की कुँजी है। मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमती संजू लालाणाी ने समाज में कैसे जीये, कैसे रहे, कैसे व्यवहार करें जिससे हमारा जीवन सफल हो। बच्चों को उसका प्रयोग भी करवाया। मुनिश्री सुमति कुमार जी ने स्कूल के बच्चों को अणुव्रत के संकल्प करवाये। मंत्री भंवरलाल सेठिया ने बताया अरूणोदय विद्यालय, शान्ति बाल निकेतन व आदर्श विद्या मन्दिर के लगभग 350 बच्चों ने भाग लिया। अणुव्रत समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र बोथरा ने आभार ज्ञापित किया। डॉ.पी.सी.तातेड़, किशन बैद, जतनलाल दूगड़, अमरचन्द सोनी, जीवराज सामसुखा, मनोज सेठिया व महिला मण्डल बहनों ने आगन्तुकों का व विद्यालयों का सम्मान साहित्य व मोमेन्टो देकर किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमती मंजू आंचलिया ने किया।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...