सच्चाई पढ़ें ।सकारात्मक रहें ।संभावनाएं तलाशें ।
राज्य स्तरीय ‘रंगीला अवार्ड’ अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज स्वामी को
🙏 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
राज्य स्तरीय ‘रंगीला अवार्ड’ अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज स्वामी को
राज्य स्तरीय ‘रंगीला अवार्ड’ अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज स्वामी को
किशन पुरोहित को खेल प्रशिक्षक, दिनेश उदीयमान खिलाड़ी तथा अंतर्राष्ट्रीय योग विज्ञान शोध संस्था को मिलेगा सर्वश्रेष्ठ संस्था का सम्मान

बीकानेर, 28 अगस्त। अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाज श्याम सुंदर स्वामी को ‘राज्य स्तरीय रंगीला अवार्ड’ दिया जाएगा। यह अवार्ड गुरुदेव साइक्लिंग अकादमी और पश्चिम राजस्थान खेल लेखक संघ की ओर से गुरुवार को खेल दिवस पर प्रातः 8ः30 बजे महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के सामने स्थित अकादमी परिसर में आयोजित समारोह के दौरान दिया जाएगा। पश्चिम राजस्थान खेल लेखक संघ के अध्यक्ष मनोज व्यास ने बताया कि साइक्लिंग कोच किशन पुरोहित को सर्वश्रेष्ठ खेल प्रशिक्षक, साइकिल धावक दिनेश तर्ड को उदीयमान खिलाड़ी तथा अंतरर्राष्ट्रीय योग विज्ञान शोध अकादमी को सर्वश्रेष्ठ संस्था का अवार्ड दिया जाएगा। गुरुदेव साइक्लिंग अकादमी के रामनाथ आचार्य ने बताया कि रंगीला फाउण्डेशन द्वारा खेल लेखक एवं समीक्षक स्व. झंवरलाल व्यास ‘रंगीला’ की स्मृति में प्रतिवर्ष राज्य स्तरीय अवार्ड दिया जाता है। इस श्रृंखला में इस बार यह पुरस्कार स्वामी को दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि श्याम सुंदर स्वामी ने वर्ष 2019 में नीदरलैण्ड में आयोजित वल्र्ड चैम्पियनशिप में 9वीं रैंक हासिल कर भारत को इस खेल में ओलम्पिक का दर्जा दिलवाने की कामयाबी हासिल की। समारोह की तैयारियों के संबंध में बुधवार प्रातः अकादमी परिसर में बैठक आयोजित की गई। इसमें खेल लेखक आत्माराम भाटी, मनीष जोशी, एडवोकेट जुगल किशोर व्यास, मधुसूदन व्यास आदि मौजूद रहे।

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...