सच्चाई पढ़ें ।सकारात्मक रहें ।संभावनाएं तलाशें ।
🙏 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
एसकेआरएयू : धर्मेन्द्र सिंह बने केन्द्रीय छात्र संघ अध्यक्ष
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
एसकेआरएयू : धर्मेन्द्र सिंह बने केन्द्रीय छात्र संघ अध्यक्ष
बीकानेर, 28 अगस्त। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव की प्रक्रिया बुधवार को सम्पन्न हुई। केन्द्रीय छात्रसंघ अध्यक्ष पद के लिए धर्मेन्द्र सिंह शेखावत तथा संयुक्त सचिव पद के लिए धीरेन पटेल निर्विरोध चुने गए।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को कुलपति प्रो. रक्षपाल सिंह ने शपथ दिलाई तथा प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर प्रो. सिंह ने कहा कि केन्द्रीय छात्रसंघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी अपने माता-पिता और गुरुजनों की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए विश्वविद्यालय का नाम रोशन करें। मुख्य निर्वाचन अधिकारी तथा छात्र कल्याण निदेशक प्रो. वीर सिंह ने निर्वाचन प्रक्रिया के बारे में बताया। इस अवसर पर छात्रसंघ चुनाव के पर्यवेक्षक प्रो. एस. एल. गोदारा, प्रसार शिक्षा निदेशक प्रो. एस. के. शर्मा सहित विश्वविद्यालय के डीन-डायरेक्टर मौजूद रहे।
कृषि महाविद्यालय में सतीश कुमार यादव अध्यक्ष, ओमप्रकाश सचिव तथा सत्येन्द्र संयुक्त सचिव चुने गए। वहीं गृह विज्ञान महाविद्यालय में यशस्वी राठौड़ अध्यक्ष, प्रज्ञा खत्री महासचिव तथा जयश्री राजपुरोहित संयुक्त सचिव चुनी गई।

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...