औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
उदयपुर में आयोजित होगा 'राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार 2026'
उदयपुर में आयोजित होगा 'राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार 2026'
बीकानेर से राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार होंगे विशिष्ट अतिथि
बीकानेर। श्री विश्वकर्मा कौशल बोर्ड (राजस्थान सरकार) के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने 'राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार 2026' के आधिकारिक पोस्टर का अनावरण किया।
यह कार्यक्रम आगामी 17 मई को उदयपुर के प्रताप गौरव केंद्र में आयोजित होगा । समारोह में रामगोपाल सुथार 'विशिष्ट अतिथि' के रूप में शिरकत करेंगे। समारोह उद्योगपति व भामाशाह कानाराम कुलरिया, धर्मचंद कुलरिया एवं शंकर कुलरिया के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा। संस्था के चेयरमैन गोविंद जांगिड़ ने सुथार को कार्यक्रम के उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी दी।
इस वर्ष समारोह में 12 से अधिक राज्यों के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। आयोजन का मुख्य आकर्षण संस्था द्वारा गोद लिए गए 11 निराश्रित बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उठाए जाने वाले विशेष कदम होंगे। इसके साथ ही, देश के विभिन्न राज्यों से चयनित 31 ऐसी विभूतियों को 'राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार' से सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान दिया है। इस कार्यक्रम में बीकानेर बैंक कर्मचारी नेता एवं आर्ट कला प्रेमी सुनील दत्त नागल मौजूद रहेंगे।
पोस्टर विमोचन और मुलाकात के दौरान गणेश सुथार, निक्की पीपलीवाल, महेंद्र जांगिड़ और सरला सुथार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
यह आयोजन सेवा और कौशल के संगम के रूप में अपनी पहचान बनाएगा। यह जानकारी ये शाम मस्तानी म्यूजिकल फाउंडेशन रजि.जयपुर के संस्थापक गणेश सुथार ने दी।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...