twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
श्रीश्री1008 सेवासंघ ने ली रवानगी, रामदेवरा मार्ग पर बाप के पास पैदल जातरूओं के लिये सेवा शिविर लगाया जायेगा
रथखाना कॉलोनी में गूंजे बाबा के जयकारें, श्रीश्री1008 सेवासंघ ने ली रवानगी
बीकानेर। रामदेवरा पैदल जातरूओं की सेवादारी के लिये सेवासंघो की रवानगी का सिलसिला शुक्रवार को अमावस्या के मौके पर भी जारी रहा। इसके चलते रथखाना कॉलोनी से रवाना हुए श्रीश्री 1008 बाबा रामेदव सेवा समिति के संघ ने विधिवत रूप से पूजा अर्चना के साथ बाबा रामदेवजी के जयकारें लगाते हुए रवानगी ली। गोल्डन जुबली वर्ष के रूप में रामदेवरा जातरूताओं की सेवादारी के लिये 50 वीं बार रवाना हुए सेवासंघ को महापौर नारायण चौपड़ा,पूर्व न्यास चैयरमेन महावीर रांका,व्यवसायी सतीष खत्री और सीओ सदर भोजराज सिंह समेत गणमान्य अतिथियों ने हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर एडवोकेट सुरेश शर्मा,पूर्व आयकर अधिकारी शिवाजी आहुजा,लक्ष्मणसिंह राजपुरोहित,मनीष खत्री, ऐडवोकेट पाबूदान सिंह राठौड़, नरेन्द्र खत्री,प्रेम चंद खत्री,बनवारी लाल,राजकुमार जीनगर, अनीष बागवान भी मौजूद थे। संघ के सेवादार लक्ष्मण सिंह ने बताया कि बाबा की कृपा से रामदेवरा मार्ग पर बाप के पास पैदल जातरूओं के लिये चाय-नाश्ता,शीतल जल,चिकित्सीय सेवा शिविर लगाया जायेगा।


यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...