twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
जाने वाले हो सके तो लौट आना
"गीत हमारे याद तुम्हारी पवन सोनी के निर्देशन में"
बीकानेर 30 अगस्त | श्री ब्राह्मण स्वर्णकार पंचायत भवन में स्वर्ण संगीत संस्थान द्वारा आयोजित फिल्मी गानों का कार्यक्रम "गीत हमारे याद तुम्हारी पवन सोनी के निर्देशन में" की अध्यक्षता करते हुए कवि-कथाकार राजाराम स्वर्णकार ने कहा कि समय बीत जाता है लेकिन अच्छे किए कार्य हमेशा उस विभूति की यादों को अमर कर जाता है । ओमजी गोरमेन्ट ऐसी ही एक सख्शियत थे जिन्होंने कम समय में सभी का दिल जीत लिया और इस नश्वर संसार को अलविदा कह गए । उनके कार्यों को आगे बढाने के लिए पवन सोनी तत्पर हैं जो साधुवाद के पात्र हैं । मुख्य अतिथि डॉ. अजय जोशी ने ट्रेक पर प्रस्तुत गीतों की सराहना करते हुए कहा कि ट्रेक पर गाना कोई मामूली बात नहीं है इसके लिए काफी रियाज करना पड़ता है, सभी कलाकारों ने बढ़िया प्रस्तुति दी । विशिष्ट अतिथि संगीतज्ञ ज्ञानेश्वर सोनी ने कहा कि इस आयोजन हेतु स्वर्ण संगीत संस्थान का आभारी हूं जो समय-समय पर ऐसा आयोजन करते हुए स्फूर्ति भरते हैं । श्री ब्राह्मण स्वर्णकार पंचायत भवन ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष प्रेमरतन सोनी ने कहा यह संस्थान उत्तरोत्तर प्रगति पथ पर अग्रसर है ।
कार्यक्रम के शुरू में अतिथियों ने मां सरस्वती एवं ओम सोनी गोरमेन्ट के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित किए । वंदना ज्ञानेश्वर सोनी ने की । कार्यक्रम में एन के सोनी, हेमन्त पुरोहित, सुदर्शन सोनी, गोपा मण्डल, गौरीशंकर सोनी, रमेश सोनी, दलजीत सिंह, योगेंद्र जांगिड़, शैलेन्द्र चौहान, मोहम्मद शेख सलीम, और संगीता माहेश्वरी ने एक से बढ़कर एक गीत सुनाए । राजू लखोटिया ने बांसुरी वादन कर कार्यक्रम में नए रंग भरे | पवन सोनी ने “अजीवन से भरी तेरी आंखें मजबूर करे जीने के लिए” गाना शुरू किया तो एक दोस्त का बिछुड़े हुए दोस्त के प्रति सम्मान भाव छलकने लगा जिसे देखकर दर्शक/श्रोता स्तब्ध रह गए | अरुण जोशी ने संचालन करते हुए जब "मेरी दोस्ती मेरा प्यार" गीत सुनाया तो पंडाल तालियों से गूंज उठा । अंत में सभी के प्रति चन्द्रप्रकाश सोनी ने आभार ज्ञापित किया ।



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...