मेघवाल ने अम्बेडकर पीठ का निरीक्षण और पौधरोपण किया
जयपुर, 30 अगस्त। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री भंवर लाल मेघवाल ने शुक्रवार को प्रातः मूंडला जमवारामगढ़ (जयपुर) स्थित डॉ. अम्बेडकर पीठ का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से अम्बेडकर पीठ की गतिविधियों की जानकारी ली।
जयपुर, 30 अगस्त। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री भंवर लाल मेघवाल ने शुक्रवार को प्रातः मूंडला जमवारामगढ़ (जयपुर) स्थित डॉ. अम्बेडकर पीठ का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से अम्बेडकर पीठ की गतिविधियों की जानकारी ली।
पीठ के निरीक्षण के दौरान राजस्थान राज्य कौशल विश्वविद्यालय जयपुर के कुलपति श्री ललित के. पंवार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री अखिल अरोरा, सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के निदेशक श्री सांवरमल वर्मा भी श्री मेघवाल के साथ थे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने बाबा साहब डॉ.बी.आर. अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर पीठ परिसर में पौधरोपण भी किया।
श्री मेघवाल को राजस्थान राज्य कौशल विश्वविद्यालय जयपुर के कुलपति श्री ललित के. पंवार ने विश्वविद्यालय द्वारा संचालित कोर्सेज की जानकारी दी। श्री पंवार ने अंबेडकर पीठ परिसर में मार्च, 2020 से सूचना प्रौद्योगिकी, सिक्योरिटी सर्विसेज, हॉस्पिटल, हॉस्टल से संबंधित कोर्सेज चलाने के संबंध में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री से चर्चा की ।
श्री मेघवाल ने पीठ परिसर में निर्माणाधीन हॉस्टल का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने वहां राजस्थान राज्य सड़क विकास निगम लिमिटेड के अधिकारियों को हॉस्टल का निर्माण कार्य जनवरी, 2020 तक पूर्ण करने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने हॉस्टल भवन एवं अम्बेडकर परिसर के मध्य सड़क बनाने के भी निर्देश दिये।



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...