खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤 🌐
बाल सभाओं में चिकित्साकर्मियों ने दिया स्वास्थ्य सन्देश, खसरा-रुबैला टीका और एल्बेंडाजोल गोली से मजबूत होगी नई पीढ़ी
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर 2 जुलाई, 2019

बीकानेर। सरकारी विद्यालयों में मंगलवार को आयोजित विशेष बाल सभाओं में चिकित्साकर्मी स्वस्थ आदतों व स्वास्थ्य कार्यक्रमों के स्वास्थ्य सन्देश लेकर पहुंचे। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से उसी क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक, एएनएम, एलएचवी, मेल नर्स व आशा सुपरवाईजर ने स्वास्थ्य शिक्षा दी और तय विषयों पर जन जागरण किया। सभी ब्लॉक सीएमओ, ब्लॉक प्रोग्राम मेनेजर व ब्लॉक आशा फेसिलिटेटर ने भी खंड स्तर से मुख्य कार्यक्रमों में शिरकत की। सीएमएचओ डॉ. देवेन्द्र चौधरी ने बताया कि विशेष बाल सभाओं में स्वास्थ्यकर्मियों ने पहुंचकर खसरा-रुबैला टीका, एनीमिया मुक्त राजस्थान, नेशनल डीवार्मिंग डे व राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की जानकारी दी। वहीं मच्छरों की रोकथाम के लिए एंटीलार्वा गतिविधियों व हाथ धुलाई के सही तरीके भी सिखाए गए। मौके पर ही मच्छरों के लार्वा व उन्हें खाने वाली गम्बुसिया मछली का प्रदर्शन किया गया और मच्छरों की फेक्ट्रियां बंद करवाई गई। प्रश्नोत्तरी आयोजित कर पुरस्कार भी दिए गए। उल्लेखनीय है कि 22 जुलाई से खसरा-रुबैला टीकाकरण शुरू होगा जिससे 9 माह से लेकर 5 साल तक के बच्चे लाभान्वित होंगे जबकि अगस्त माह में डीवर्मिंग डे आयोजित कर पेट के कीड़े मारने की एल्बेन्डाजोल गोली खिलाई जाएगी। एनीमिया मुक्त राजस्थान अभियान के अंतर्गत सही पोषण से मजबूत पीढ़ी की नींव रखी जा रही है।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
खबर :-

Bộ lọc Nano nên được vệ sinh 6 tháng 1 lần.
ReplyDelete