खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤 🌐
तालाबों में पानी आवक में बने
अवरोध हटेंगे-जिला कलेक्टर
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
तालाबों में पानी आवक में बने
अवरोध हटेंगे-जिला कलेक्टर
बीकानेर। देश में गहराते जल
संकट के निवारण के लिए भारत सरकार
की पहल पर राज्य सरकार के विभिन्न
विभागों, जन प्रतिनिधियों स्वयसेवी
संगठनों की व्यापक एवं सक्रिय भागीदारी
से जिले के सभी खण्डों में जल शक्ति
अभियान प्रारंभ किया गया है। जिले में
अभियान का पहला चरण 15 सितंबर
तक चलेगा। जिला कलेक्टर कुमार पाल
गौतम की अध्यक्षता में सोमवार को
कलेक्ट्रेट सभागार में जलशक्ति अभियान
के तहत जिला कोर ग्रुप के तत्वावधान में
अभियान की जिला स्तरीय तैयारी बैठक
आयोजित की गई। गौतम ने जलसंक्षण के
लिए एक रणनीति के तहत कार्य करने पर
जोर दिया और कहा कि पुराने तालाबों का
सुदृढ़ीकरण किया जाए तथा तालाबों में
पानी की आवक में बने अवरोधों को
चिन्हित करते हुए उन्हें हटाने का कार्य
किया जाए। उन्होंने कृषि एवं उद्यानिकी
विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि
वे किसानों तक यह बात पहुंचाएं, कि कम
पानी लेने वाली ही फसलों की बुवाई करें।
उन्होंने कहा कि जो अपशिष्ट जल है, उसे
शहर के ट्रीटमेंट प्लान्ट में शुद्ध होने के
बाद गोचर भूमि में घास पैदा की जा
सकती है। इस संबंध में उन्होंने निगम
आयुक्त को प्लान बनाने के निर्देश दिए।
जल शक्ति अभियान में इन विभागों की
रहेगी विशेष भूमिका
जिले में जल शक्ति अभियान में ग्रामीण
विकास, इंदिरा गांधी नहर परियोजना,
सिंचाई, सिंचित क्षेत्र विकास विभाग, कृषि
एवं बागवानी, वन, वाटर शैड, नगर
निगम, नगर विकास न्यास, भू-जल,
स्वच्छ भारत मिशन आदि विभागों की
विशेष भूमिका रहेगी।
बैठक में नोखा विधायक बिहारी
लाल बिश्नोई,नगर निगम के आयुक्त
डॉ.प्रदीप के.गवांडे, नगर विकास न्यास
सचिव सुनीता चौधरी, वाटरशैड के
अधीक्षण अभियन्ता भागीरथ बिशनोई,
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी
डॉ.देवेन्द्र चौधरी, वन, कृषि, सिंचित क्षेत्र
विकास विभाग सहित स्वयसेवी संगठन,
सामाजिक कार्यकर्ता, एन एस एस,
स्काउट एवं गाईड से जुड़े प्रतिनिधि
शामिल हुए।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
खबर :-
✍️
तालाबों में पानी आवक में बने
अवरोध हटेंगे-जिला कलेक्टर
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
तालाबों में पानी आवक में बने
अवरोध हटेंगे-जिला कलेक्टर
बीकानेर। देश में गहराते जल
संकट के निवारण के लिए भारत सरकार
की पहल पर राज्य सरकार के विभिन्न
विभागों, जन प्रतिनिधियों स्वयसेवी
संगठनों की व्यापक एवं सक्रिय भागीदारी
से जिले के सभी खण्डों में जल शक्ति
अभियान प्रारंभ किया गया है। जिले में
अभियान का पहला चरण 15 सितंबर
तक चलेगा। जिला कलेक्टर कुमार पाल
गौतम की अध्यक्षता में सोमवार को
कलेक्ट्रेट सभागार में जलशक्ति अभियान
के तहत जिला कोर ग्रुप के तत्वावधान में
अभियान की जिला स्तरीय तैयारी बैठक
आयोजित की गई। गौतम ने जलसंक्षण के
लिए एक रणनीति के तहत कार्य करने पर
जोर दिया और कहा कि पुराने तालाबों का
सुदृढ़ीकरण किया जाए तथा तालाबों में
पानी की आवक में बने अवरोधों को
चिन्हित करते हुए उन्हें हटाने का कार्य
किया जाए। उन्होंने कृषि एवं उद्यानिकी
विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि
वे किसानों तक यह बात पहुंचाएं, कि कम
पानी लेने वाली ही फसलों की बुवाई करें।
उन्होंने कहा कि जो अपशिष्ट जल है, उसे
शहर के ट्रीटमेंट प्लान्ट में शुद्ध होने के
बाद गोचर भूमि में घास पैदा की जा
सकती है। इस संबंध में उन्होंने निगम
आयुक्त को प्लान बनाने के निर्देश दिए।
जल शक्ति अभियान में इन विभागों की
रहेगी विशेष भूमिका
जिले में जल शक्ति अभियान में ग्रामीण
विकास, इंदिरा गांधी नहर परियोजना,
सिंचाई, सिंचित क्षेत्र विकास विभाग, कृषि
एवं बागवानी, वन, वाटर शैड, नगर
निगम, नगर विकास न्यास, भू-जल,
स्वच्छ भारत मिशन आदि विभागों की
विशेष भूमिका रहेगी।
बैठक में नोखा विधायक बिहारी
लाल बिश्नोई,नगर निगम के आयुक्त
डॉ.प्रदीप के.गवांडे, नगर विकास न्यास
सचिव सुनीता चौधरी, वाटरशैड के
अधीक्षण अभियन्ता भागीरथ बिशनोई,
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी
डॉ.देवेन्द्र चौधरी, वन, कृषि, सिंचित क्षेत्र
विकास विभाग सहित स्वयसेवी संगठन,
सामाजिक कार्यकर्ता, एन एस एस,
स्काउट एवं गाईड से जुड़े प्रतिनिधि
शामिल हुए।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
खबर :-
✍️


यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...