Type Here to Get Search Results !

अ भा तेरापंथ महिला मंडल : “वास्तविक खुशियाँ अपनाएं जीवन की बगिया महकाएं”

“वास्तविक खुशियाँ अपनाएं जीवन की बगिया महकाएं”

खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ 👇👇👇 .. 👇👇👇 👇👇👇 👇👇👇👇👇
......
......

.....
...
.....
. ✍️ *फोटो लॉन* 📷🎬📸☑️*********🙏👍🙏 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ ... 👇👇👇👇👇👇👇

“वास्तविक खुशियाँ अपनाएं जीवन की बगिया महकाएं”
गंगाशहर। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मण्डल द्वारा निर्देशित “ वास्तविक खुशियाँ अपनाएं जीवन की बगिया महकाएं” विषय पर कार्यशाला का आयोजन गंगाशहर तेरापंथ महिला मण्डल द्वारा साध्वी श्री मधुरेखा व साध्वी विशद्प्रज्ञा के सान्निध्य में किया गया। मण्डल बहनों द्वारा प्रेरणा गीत के संगान के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। अध्यक्ष मंजू आंचलिया ने सभी का स्वागत व विषय पर विचार प्रस्तुत किए।  साध्वी विशद् प्रज्ञा ने अपने मंगल उद्बोधन में फरमाया कि किसी को शरीर के प्रति आकर्षण होता है किसी को धन के प्रति लेकिन यह सब क्षणिक खुशियाँ है नाशवान है वास्तविक खुशी है चेहरे पर हमेशा मुस्कान व सभी के प्रति सम्मान। संतोष व संयम से वास्तविक खुशियाँ पा सकते है। 
साध्वी मधुरेखा ने फरमाया कि वास्तविक सुख स्वयं पर नियन्त्रण करना है व सहिष्णुता का भाव रखे प्रारम्भ से ही कन्याओं को सहिष्णुता का पाठ पढ़ाएं। धन कभी सुख नही दे सकता यह आत्म चिन्तन करें। संरक्षिका श्रीमती नयनतारा ने परामर्शिका शारदा डागा, संतोष बोथरा, रेणु बाफना, प्रेम बोथरा, बबीता सेठिया, जयश्री भूरा, रूची छाजेड़, रतन बोथरा, शारदा छाजेड,़ कंचन सामसुखा आदि ने विषय पर विचार प्रस्तुत किए। मंत्री संजू लालाणी ने सभी बहनों को लाफिंग थैरेपी करवाई व उससे होने वाले फायदों के बारे में बताया।  संचालन मिनाक्षी आंचलिया ने किया।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies