अंजनी माता के मंदिर में बही भक्ति की बयार, सेवाभावी जनो का सम्मान
खबरों में बीकानेर... ✍🏻 👉 💘 📷 दुर्गा अष्टमी पर अंजनी माता के मंदिर में बही भक्ति की बयार, सेवाभावी जनो का सम्मान बीकानेर। शनिवार की शाम जूनागढ़ किले के सामने स्थित अंजनी माता के मंदिर में दुर्गा अष्टमी के पावन पर्व पर देवी की भक्ति की बयार बहती नजर आई। दो वर्ष बाद कोरोना मुक्त माहौल में स्थानीय कलाकारों का भक्ति भाव जोरों पर रहा। मंदिर के पुजारी पंडित विमल गोत्तम(महाराज)के सानिध्य मे हुए धार्मिक संगीत संध्या कार्यक्रम में शहर के नामाचीन कलाकारों ने एक से बढकर एक माता राणी के भजनों को गाकर माहौल भक्ति मय कर दिया। इस अवसर पर कलाकार सुरेश मदान,कुमार महेश, डॉ. सुरेंद्र नाथ, महेश खत्री, श्याम सांखला, गोपीका सोनी, के.के.सोनी, विजय सिंह राठौड़, राधेश्याम ओझा, पूनम मोदी, विक्की सैनी,कमल श्रीमाली, दलजीत सिंह सहित अनेक गायकारो ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर कोरोना काल मे किए गये सेवा के कार्यों के लिए समाजसेवी देवकिशन चांडक, सतीश कुमार खत्री, अनिल पाहूजा, कमल सिंह गोहिल, डॉ.चित्रा लेखा सैनी,डॉ.अर्पिता गुप्ता,...