खबरों में बीकानेर...
✍🏻देखें वीडियो : खुद चलकर पहुंचे फरियादियों तक, युवती को दिया आश्वासन और आशीर्वाद... एक नजीर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आमजन से जुड़ाव
👉लोगों ने देखा मुख्यमंत्री स्वयं चलकर अपनी-अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे लोगों तक जा रहे थे। और उनसे ज्ञापन लेकर मौखिक रूप से भी विवरण जान रहे थे। इसी बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक युवती के सिर पर हाथ रख कर आशीर्वाद देते हुए समस्या समाधान का 👇
💘
📷
देखें वीडियो : खुद चलकर पहुंचे फरियादियों तक, युवती को दिया आश्वासन और आशीर्वाद... एक नजीर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आमजन से जुड़ाव
बीकानेर। रविवार की दोपहर तक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की एक अदा ने मौजूद लोगों के समक्ष उनकी सहृदयता और आमजन से जुड़ाव की तस्वीर साक्षात कर दी। लोगों ने देखा मुख्यमंत्री स्वयं चलकर अपनी-अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे लोगों तक जा रहे थे। और उनसे ज्ञापन लेकर मौखिक रूप से भी विवरण जान रहे थे। इसी बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक युवती के सिर पर हाथ रख कर आशीर्वाद देते हुए समस्या समाधान का आश्वासन भी दिया।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में जनसुनवाई की गई। उन्होंने मौके पर अधिकारियों को निर्देश देकर समाधान के लिए कहा। जनसुनवाई में शिक्षा मंत्री बी ड़ी कल्ला, ऊर्जा मंत्री भवर सिंह भाटी, आपदा मंत्री गोविंद मेघवाल और रामेश्वर डूडी मौजूद रहे। जन सुनवाई के दौरान कई संगठनों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का स्वागत भी किया।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...