खबरों में बीकानेर...
✍🏻
👉
💘
📷
रेलवे ग्राउण्ड़ में 13 अप्रैल को आयोजित होगा राष्ट्रवादी समागम समारोह
सच्चे राष्ट्रभक्त रहे बाबा साहब - मेघवाल
बीकानेर/09.04.2022 आज राष्ट्र समर्पित युवा मंच द्वारा 13 अप्रेल को आयोजित होने वाले राष्ट्रवादी समागम समारोह के तहत रविशेखर मेघवाल ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ कोलायत विधानसभा के बबांगडसर, भलूरी, 14 डी.ओ.बी.बी., गोकूल, 7 ए.डी.वाई., रणजीतपुरा तथा गोडू में बैठके आयोजित की। मेघवाल ने बताया कि राष्ट्र समर्पित युवा मंच द्वारा समाज में सामाजिक समरसता के वातावरण हेतु डॉ. भीमराव अम्बेडकर के विचार सर्वसमाज की ओर ले जाने का प्रयास किया जायेगा। मेघवाल ने बताया की यह आयोजन बीकानेर के रेलवे ग्राउण्ड़ में आयोजित होगा, जिसमें देश और प्रदेशभर से कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग शामिल होंगे। ।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...