पीबीएम : ट्रॉमा सेंटर में रात को सोनोग्राफी सुविधा नहीं, लोग परेशान इन्होंने लोगों की परेशानी मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र वर्मा को बताई
औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
पीबीएम : ट्रॉमा सेंटर में रात को सोनोग्राफी सुविधा नहीं, लोग परेशान
इन्होंने लोगों की परेशानी मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र वर्मा को बताई
पीबीएम : ट्रॉमा सेंटर में रात को सोनोग्राफी सुविधा नहीं, लोग परेशान
इन्होंने लोगों की परेशानी मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र वर्मा को बताई
बीकानेर 17 जून 2026 बुधवार
पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में रात को सोनोग्राफी सुविधा नहीं होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस मुद्दे को लेकर भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अगुवाई में भाजपा नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र वर्मा से मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल ने डॉ वर्मा को ट्रॉमा सेंटर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में सड़क दुर्घटनाओं एवं गंभीर अवस्था के मरीज उपचार के लिए पहुंचने वाले लोगों की रात्रि 8 बजे के बाद सोनोग्राफी सुविधा उपलब्ध नहीं होने संबंधित परेशानी से अवगत करवाया। बताया कि ऐसे में मरीजों एवं उनके परिजनों को गंभीर मरीजों को जांच के लिए पीबीएम अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग स्थित 22 नंबर कक्ष तक जाना पड़ता है, जिससे समय की बर्बादी होती है और उपचार में भी देरी होती है।
जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि जनहित को ध्यान में रखते हुए ट्रॉमा सेंटर में रात्रिकालीन सोनोग्राफी सुविधा प्रारंभ करने के लिए आवश्यक चिकित्सकीय स्टाफ एवं संसाधनों की व्यवस्था की जानी चाहिए।
प्राचार्य डॉ. वर्मा ने प्रतिनिधिमंडल को सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया ।
प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश प्रवक्ता भवानी पाईवाल, ओबीसी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता महावीर सिंह चारण, जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, जिला प्रवक्ता महेंद्र ढाका एवं आईटी संयोजक सुरेंद्र स्वामी शामिल थे।




Comments
Post a Comment
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...